ईस्ट जोन क्रिकेट टूर्नामेंट में पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी व मबम इलेवन जीता
पटना : फतुहा nioc क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे ईस्ट जोन क्रिकेट टूर्नामेंट में आज दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी ने पटना सुपर किंग को 25 रनो से तथा दूसरे मुकाबले में पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी को 99 रनो से पराजित कर दिया।
पहले मुकाबले में पहले बैटिंग करने उत्तरी पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 153 रन बनाये जिसके जबाब में उत्तरी पटना सुपर किंग की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 128 रन ही बना सकी। मैच में मैन ऑफ़ द मैच अमृतांशु को दिया गया।

दूसरे मुकाबले की बात करने तो पहले बल्लेबाजी करने उत्तरी बमबम इलेवन की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 178 रन बनाये टीम के लिए नवाब ने शानदार अर्धशतक 54 रन बनाये। जबाब में उत्तरी में पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी की टीम एकदम वेवस दिखी और सिर्फ 12.1 ओवर में 79 रन बनाकर ढेर हो गई। मैन ऑफ़ द मैच सोनू कुमार को दिया गया।
संक्षिप्त स्कोर :-
पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी : 153 / 10 (20 ओवर), अमृतांशु 39 रन ,राजीव 36 रन और आयुष 35 रन। सचिन,उत्तम ,रोहित को 1 – 1 विकेट मिला।
पटना सुपर किंग्स : 128/10(20 ओवर), रोहित सिंह नाबाद 46 रन,सचिन 25 रन। विशाल 3 विकेट ,अमृतांशु और सौरव 2 – 2 विकेट।
बम बम इलेवन : 178/7 (20 ओवर), नवाब 54 रन ,अमन 36 रन ,प्रभात 34 रन नाबाद। अमृतांशु 3 ,सौरव 2 विकेट।
पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी : 79/10(12.1 ओवर), आयसु 13 रन ,स्वयम 12 और उज्जवल 11 रन बनाये। नियुष ,सोनू और बिट्टू 2 – 2 विकेट।



Post Comment