Loading Now
×

ईस्ट जोन क्रिकेट टूर्नामेंट मे सुप्रीम स्पार्टन ने केबीएस सीए को 5 विकेट से हराया।

पटना : ईस्ट जोन क्रिकेट टूर्नामेंट मे आज एक लीग और एक क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। लीग मुकाबले में सुप्रीम स्पार्टन ने केबीएस क्रिकेट अकादमी पटना को पांच विकेट से हराया।

जबकि क्वार्टर फाइनल मुकाबला पूरा नहीं हो सका, खराब रोशनी की वजह से मैच को बीच में ही रोक दिया गया बताया गया है कि मैच आगे इस जगह से शुरू किए जाएंगे जहां रुका था। मुकाबला जेनेक्स क्रिकेट अकादमी और कैंब्रिज क्रिकेट अकादमी के बीच खेला जा रहा है।

लीग मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए केवीएस क्रिकेट अकादमी पटना ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 119रन बनाये। जिसमे आशीष 52 रन,वैभव 14 रन बनाये। गेंदबाजी मे सुप्रीम स्पार्टन के गौतम को 3, आदित्य को 2 विकेट मिला।

जबाब मे उत्तरी सुप्रीम स्पार्टन की टीम ने 15.5 ओवर मे 5 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। जिसमे हर्ष 49 रन,संदीप 30 रन बनाये। गेंदबाजी मे केबीएस सीए के वैभव राज को 3, सुमित और रणजीत को 1-1 विकेट झटके। मैन ऑफ़ द मैच गौतम श्री को दिया गया।

 

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment