Loading Now
×

महाराजा सीसी को हरा अर्जुना क्रिकेट क्लब राघव प्रसाद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मे

मोतिहारी : राघव प्रसाद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट आज के क्वार्टर फाइनल मैच में अर्जुना क्रिकेट क्लब ने महाराजा क्रिकेट क्लब को 9 विकेट से हराया।।

महाराजा क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया‌,महाराजा क्रिकेट क्लब की ओर सैफ 18 रन और बादल ने 14 रनों का योगदान दिया और पूरी टीम 78/10 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई ।। अर्जुना क्रिकेट क्लब के तरफ से गेंदबाजी करते हुए कुंदन 3 विकेट,आयुष झा और प्रभात ने 2 विकेट लिए।।

जवाब में उतरी अर्जुना क्रिकेट क्लब के तरफ से अभिषेक राय 45*रन औरआदित्य जायसवाल 21*ने रनों का योगदान दिया 11.01 ओवर में ही आसानी से जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।।निर्णायक की भूमिका में आयुष और दीपक ने योगदान दिया।।आज का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कुंदन कुशवाहा को दिया गया।।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment