Loading Now
×

रेखा राय मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में पटना एकेडमी एफसी और टर्फ एरिना एफसी विजयी

पटना, 15 जनवरी। स्थानीय संजय गांधी स्टेडियम में खेली जा रही रेखा राय मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में पटना एकेडमी एफसी और टर्फ एरिना एफसी ने जीत हासिल की। पटना एकेडमी एफसी ने मुसल्लहपुर एफसी को 1-0 से और टर्फ एरिना एफसी ने गांधी मैदान एफसी को 1-0 से हराया।

पहला मैच पटना एकेडमी एफसी और मुसल्लहपुर एफसी के बीच खेला गया जिसमें पटना एकेडमी एफसी ने मुसल्लहपुर एफसी को 1-0 से हराया। मुसल्लहपुर एफसी के श्रेय शाश्वत को पीला कार्ड दिखाया। वरिष्ठ खेल प्रेमी रामदेव साह ने पटना एकेडमी एफसी के संतोष कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच रेफरी मोहन कुमार, शुभम कुमार शर्मा, सुनील कुमार और अमरजीत कुमार थे। 

दूसरे मैच में टर्फ एरिना एफसी ने गांधी मैदान एफसी को 1-0 से हराया। विजेता टीम की ओर से अंश पराशर ने खेल के 14वें मिनट में गोल दागा। इस मैच में गोल से ज्यादा पीला कार्ड दिखाया गया। गांधी मैदान एफसी की ओर से सुशील कुमार और शिपू यादव और टर्फ एरिना की ओर से आर्या अंशुमान और मुकेश कुमार को पीला कार्ड दिखाया गया। विजेता टीम के अंश पराशर को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मोहन कुमार ने प्रदान किया। इस मैच के रेफरी अमरजीत कुमार, सुनील कुमार, शुभम कुमार शर्मा थे।

पटना फुटबॉल संघ के सचिव मनोज कुमार ने बताया कि 16 जनवरी को मुसल्लहपुर एफसी बनाम जूनियर शुक्ला एफए के बीच तकनीकी कारणों से रद्द कर दिया गया है। दूसरा मैच नेशनल एससी, बीकेपी बनाम संभावना एफसी बाढ़ मैच खेला जाना वाला दूसरा मैच अपने तय समय से खेला जायेगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment