Loading Now
×

कैफ क्रिकेट एकेडमी बना सिवान क्रिकेट सीनियर लीग का चैंपियन, रवि शर्मा का शानदार शतक।

सिवान : क्रिकेट सीनियर लीग(2024/25) की विजेता बनी कैफ क्रिकेट एकेडमी, कैफ क्रिकेट एकेडमी ने 93 रनों से रॉयल क्लब को हराया,रवि शर्मा का शानदार शतक। मौलाना मजहरूल हक जिला क्रिकेट लीग सिवान (सीनियर डिवीजन ) के मैरवा में आज 16/1/25 को फ़ाइनल कैफ क्रिकेट एकेडमी बनाम रॉयल क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया ।

टॉस रॉयल क्लब ने जीता और बॉलिंग करने का फैसला किया। कैफ क्रिकेट एकेडमी ने 35 ओवर के मैच में 7 विकेट पे 265 रन का विशाल स्कोर बनाएं। कैफ क्रिकेट एकेडमी के तरफ़ से रवि शर्मा ने शानदार शतक बनाए, रवि 103 रन बनाएं, हैदर अली ने 43, इमरान नज़ीर ने 39 रन नॉट आउट बनाए। रॉयल क्लब के तरफ से सैफ ने 2 विकेट और पंकज 2 ने विकेट लिये।

जवाब में खेलने उतरी रॉयल क्लब ने 33 ओवर में 172 रन बना के आल आउट हो गए।। रॉयल क्लब के शिवमणि ने 94 नॉट आउट का शानदार योगदान दिया । कैफ क्रिकेट एकेडमी के तरफ से प्रिंस ने 4 विकेट और तारिक ने 3 विकेट झटके। कैफ क्रिकेट एकेडमी के रवि शर्मा को मैन ऑफ द मैच दिया गया । निर्णायक के भूमिका में सिवान संघ के अंपायर सोनू और अशरफ थे। संघ के सचिव नंदन सिंह ने बताया कि पुरस्कार वितरण की तिथि जल्द घोषित की जाएगी।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment