Loading Now
×

सहरसा जिला क्रिकेट लीग में टाउन क्रिकेट क्लब 4 विकेट से जीता।

सहरसा : संजीव झा सामाजिक एवं आर्थिक विकास संस्थान द्वारा प्रायोजित एवं सहरसा जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग का आज दूसरा मैच टाउन क्रिकेट क्लब एवं एन आई सी सी सीटानाबाद के बीच खेला गया।

जिसमें टाउन क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लेते हुए एन आई सी सी सीटानाबाद को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. पहले खेलते हुए एन आई सी सी सीटानाबाद ने 31.2 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर आदित्य के 28 रन (24 बॉल),फरहान के 23 रन (23 बॉल),नीतीश के 16 रन (19 बॉल),रौनक के 19 रन (30 बॉल) की सहायता से 158 रन बनाया।

जिसके जवाब में टाउन क्रिकेट क्लब ने 30.2 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर मो साहिल राज के नाबाद 38 रन (40 बॉल),यीशू के 35 रन (45 बॉल),मून के नाबाद 21 रन (52 बॉल),अफताब के 22 रन (10 बॉल) की सहायता से 159 रन बनाया. इसप्रकार टाउन क्रिकेट क्लब ने एन आई सी सी सीटनाबाद को 4 विकेट से पराजित किया. टाउन क्रिकेट क्लब की ओर से साहिल ने 7 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट, साफिन ने 7 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट तथा एन आई सी सी सीटानाबाद की ओर से एरिज ने 7 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट एवं ज़फ़र इमाम ने 7 ओवर में 12 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया।

आज के मैच के निर्णायक सुरेंद्र नारायण सिंह एवं उमंग कुमार तथा स्कोरर प्रिंस एवं बिट्टू थे. आज के मैच के मेन ऑफ दी मैच साहिल राज हुए. आज के मैच में सहरसा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अखिलेश कुमार झा,उपाध्यक्ष तपन कुमार दे, सचिव विश्वजीत बनर्जी, संयुक्त सचिव गुलनियाज रब्बानी, कोषाध्यक्ष असफहान खान, जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदेव कामत, उपाध्यक्ष मसूद आलम, जिला क्रिकेट संघ पूर्व सचिव बादल कुमार, बिश्वनाथ कुमार, नसीम आलम, कौशिक राज फूल इत्यादि थे.मैच के सफल संचालन में प्रिंस, आयुष, राहुल, शिवम, बिट्टू, रहबर, अंकित, अभिनव, अमन, रवि, श्रवण इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा.

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment