द्रोणाचार्य क्रिकेट अकादमी राघव प्रसाद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मे
बेतिया : राघव प्रसाद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट आज के दूसरे सेमीफाइनल मैच में द्रोणाचार्य क्रिकेट अकादमी ने पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी को हराया।।
पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया,और निर्धारित 20 ओवर में 119/10 रन बनाए , पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी क्रिकेट की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए प्रसून 36 और सुमन ने 21 रनों का योगदान दिया और पूरी टीम 119/10 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई ।। द्रोणाचार्य क्रिकेट अकादमी के तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए राजवीर 4 विकेट,कुणाल और अभिजीत ने दो–दोविकेट लिए।।

जवाब में उतरी द्रोणाचार्य क्रिकेट अकादमी के तरफ से शानदार बल्लेबाजी करते हुए समर्थ 49* और आयुष ने 20 रनों का योगदान दिया और 2 विकेट से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश किया ।।पुलिस लाइन अकादमी से गेंदबाजी करते हुए बेलाल 3 विकेट,अंकित और अरविंद ने 2 विकेट लिये।।निर्णायक की भूमिका में रोहित कुमार और निक्कू पटेल ने योगदान दिया।।
आज का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शानदार पारी के लिए समर्थ को दिया गया।।



Post Comment