ईस्ट जोन क्रिकेट टूनामेंट में कुमुद रंजन के पंच से नेशनल क्रिकेट कोचिंग सेंटर ने प्रिंस पैंथर्स को हराया
पटना : ईस्ट जोन क्रिकेट टूनामेंट में आज का मुकाबला प्रिंस पैंथर्स और नेशनल क्रिकेट कोचिंग सेण्टर के बीच खेला गया जिसमे नेशनल क्रिकेट कोचिंग सेंटर की टीम ने इस मुकाबले को 6 विकेट से जीत लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रिंस पैंथर्स की टीम ने 25 ओवर में 8 विकेट खोकर 152 रन बनाया जिसमे सौरव ने 65 रनो की अर्धशतकीय पारी का योगदान किया इसके अलावे प्रिंस 20 रन बनाया। गेंदबाजी में नॅशनल सीसीसी की टीम के कुमुद रंजन 4 ओवर में 16 रन देकर 5 विकेट झटका।
जबाब में उत्तरी नेशनल सीसीसी की टीम ने 17.4 ओवर में 156 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम के लिए सचिन 37 रन,गोविंद 35 रन और अनुज 32 रन बनाये। गेंदबाजी में प्रिंस पैंथर्स के पियूष को दो ,राजेश और एके chisti को एक एक विकेट मिला।



Post Comment