Loading Now
×

वैशाली जिला क्रिकेट लीग मे सराय सीसी ने महुआ सीसी को 171 रन से हराया

वैशाली :  जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में बिहार क्रिकेट अकादमी बिदुपुर के मैदान पर जय नारायण निषाद वैशाली जिला क्रिकेट लीग के शुक्रवार के मैच सराय क्रिकेट क्लब और महुआ क्रिकेट क्लब के बीच खेले गए मैच में सराय क्रिकेट क्लब ने महुआ क्रिकेट क्लब को 171 रन से हराया ।

टॉस जीत का महुआ क्रिकेट क्लब ने पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सराय क्रिकेट क्लब के सलामी बल्लेबाज प्रांगण 2 और सिद्धार्थ 5 रन बनाकर आउट हुए मध्यक्रम के बल्लेबाज अनमोल कुमार 22 रन और अश्वनी 68 रन के बदौलत निर्धारित 30 ओवर में पांच विकेट फोटो 226 रन बनाए , महुआ क्रिकेट क्लब के तरफ से अभिनव दो विकेट अभिषेक एक विकेट और राजा ने एक विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी महुआ क्रिकेट क्लब के सलामी बल्लेबाज अनुपम 10 रन राजा 2 रन बनाए मध्यक्रम के बल्लेबाज कौशल 16 रन को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए । पूरी टीम सिर्फ 55 रन बनाकर ऑल आउट हो गई , सराय क्रिकेट क्लब की तरफ से निखिल से विकेट सतीश एक विकेट व एक विकेट और रंजन दो विकेट लिए ।

सराय क्रिकेट क्लब के निखिल को मैन ऑफ द मैच से नवाज गया । जय नारायण निषाद वैशाली जिला क्रिकेट लीग के शनिवार के मैच बिदुपुर क्रिकेट क्लब और डीनएस क्लब के बीच खेला जाएगा ।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment