Loading Now
×

वैशाली जिला क्रिकेट लीग मे बिदुपुर क्रिकेट क्लब 6 विकेट से जीता

वैशाली : जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में बिहार क्रिकेट एकेडमी बिदुपुर के मैदान में खेले जा रहे हैं जय निषाद वैशाली जिला क्रिकेट लीग के शनिवार का मैच बिदुपुर क्रिकेट क्लब और डीनएस क्लब के बीच खेले गए मैच में बिदुपुर क्रिकेट क्लब ने 6 विकेट से जीत दर्ज की ।

टॉस जीतकर डीनएस क्लब के सलामी बल्लेबाज प्रिंस 0 रन , पहली बॉल पर रन आउट हो गए दूसरा सलामी बल्लेबाज परशुराम 6 रन बनाए , मतिक्रम के बल्लेबाज अंकित 22 रन विवेक राज 11 ऋषभ 12 रन नॉट आउट को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए पूरी टीम 29 ओवर में 94 रन बनाकर ऑल आउट हो गए । बिदुपुर क्रिकेट क्लब की तरफ से आस्तिक तीन विकेट रितिक तीन विकेट रिशु दो विकेट जबकि यशवर्धन को एक विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिदुपुर क्रिकेट क्लब के सलामी बल्लेबाज प्रगति 8 रन और रितिक 44 रन में तेज शुरुआती दी । मध्यक्रम के बल्लेबाज आयुष्मान 17 और रिशु 4 नॉट आउट के बदौलत 15 ओवर में 4 विकेट खोकर 98 रन बनाकर लक्ष्य की प्राप्ति करली । डीनएस क्लब से नीतीश एक विकेट बादल दो विकेट और ऋषभ ने एक विकेट लिए। बिदुपुर क्रिकेट क्लब के ऋतिक को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया आज के मैच का अंपायर ऋतिक कुमार और रंजीत कुमार थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

भोजपुर जिला सीनियर डिवीजन में बिहिया क्रिकेट अकादमी ब्लू एवं जूनियर डिवीजन में बिहिया क्रिकेट अकैडमी ग्रीन विजयी

Next post

रेखा राय मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में स्पोर्टिंग एफसी विजयी

Post Comment