सीतामढ़ी जिला क्रिकेट लीग मे मेजरगंज ने सोनबरसा को 10 विकेट से हराया
सीतामढ़ी : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 25वा जिला स्तरीय क्रिकेट लीग 2024-25 का आयोजन प्रायोजक उर्मिला देवी सदानंद यादव गुरुकुल डिग्री कॉलेज के द्वारा किया जा रहा है।
आज का मैच मेजरगंज बनाम सोनबरसा के बीच खेला गया । मेजरगंज ने आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । पहले बल्लेबाजी करते हुए 21.4ओवर में सभी विकेट खोकर 73 रनों का लक्ष्य रखा । सोनबरसा की तरफ से सिद्धार्थ ने 17,रोहित ने 17 तथा अनीस ने 18 रनों का योगदान दिया । मेजरगंज की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सौरव चटर्जी और शुभम राज ने 3-3 तथा शुभम कुमार और गौरव चटर्जी ने 2-2 विकेट लिए ।

वही जवाब में उतरी मेजरगंज की टीम ने 13 ओवर में बिना विकेट खोए लक्ष्य को हासिल कर लिया । मेंजरगंज की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अखिलेश तथा रूपेश ने 36-36 रनों का योगदान दिया । वही इस को मेजरगंज ने 10 विकेट से जीत लिया ।इस मैच के मैंन ऑफ द मैच का पुरस्कार मेजरगंज के सौरव चटर्जी को दिया गया । इस मैच के स्कोरर अंकेश कुमार अंपायर सुंदरम तथा राजू राउत मौजूद थे । कल का मैच जो कि सोनबरसा बनाम पुपरी के बीच खेला जाएगा ।



Post Comment