Loading Now
×

वैशाली जिला क्रिकेट लीग मे एएसडी ने बिहार क्रिकेट एकेडमी को 4 विकेट से हराया

वैशाली : जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में बिहार क्रिकेट अकादमी बिदुपुर के मैदान में खेले जा रहे जय निषाद वैशाली जिला क्रिकेट लीग के सोमवार का मैच बिहार क्रिकेट अकादमी और एएसडी के बीच खेले गए मैच में एएसडी ने बिहार क्रिकेट एकेडमी को 4 विकेट से हराया ।

टॉस जीतकर बिहार क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । सलामी बल्लेबाज तेजस्वी 4 रन और नंदकिशोर 28 रन बनाकर आउट हुए मध्यक्रम के बल्लेबाज सनोज 23 रन को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए पूरी टीम 20 ओवर में 94 रन बनाकर ऑल आउट हो गए । एएसडी के तरफ से अभिषेक 3 विकेट , आदित्य 3 विकेट , आशीष 1 विकेट , विपिन 1 विकेट और जितेंदर 1 विकेट लिए।

लक्ष्य के पीछा करने उतरी एएसडी क्लब के सलामी बल्लेबाजी रौशन 6 रन आशीष 6 रन बनाकर आउट हुए मध्यक्रम के बल्लेबाज हिमांशु 20 रन और जितेंद्र 33 रन के पारी के बदौलत 25 में ओवर में 6 विकेट खोकर 95 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली । बीसीए के तरफ से सनोज पटेल एक विकेट याकूब तीन विकेट जबकि अभिषेक आनंद दो विकेट लिए एएसडी के आदित्य को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया ।

Post Comment