द्वितीय मोहम्मद मुस्तफा भोला जी मेमोरियल टी 20 टूर्नामेंट मे गोपालगंज जीता
बेतिया : द्वितीय मोहम्मद मुस्तफा भोला जी मेमोरियल t20 टूर्नामेंट आज का दूसरा मैच सोनपुर रेलवे बनाम गोपालगंज के बीच खेला गया जिसमें गोपालगंज की टीम ने पांच विकेट से जीत अर्जित की।आज के मुख्य अतिथि पश्चिम चंपारण के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री विजय कुमार पंडित रहे।
सोनपुर के कप्तान ने पहले टॉस जीत के बल्लेबाजी का फैसला लिया और निर्धारित 20 ओवरों में महज 114 रन बना पाई 9 विकेट के नुकसान पर सोनपुर के तरफ से आदित्य आनंद ने नाबाद 51 रन की जुझारू पारी खली। गोपालगंज की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सचिन सिंह ने चार ओवरों में 12 रन देख दो विकेट लिए आमोद यादव ने चारों ओवर में 13 रन देखकर एक विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी गोपालगंज की टीम ने 17.4 गेंद में 115 रन का लक्ष्य प्राप्त किया जिसमें प्रशांत कुमार ने नाबाद 56 रन 49 गेंद में बनाएं आदित्य पांडे ने 28 रन 15 गेंद में नाबाद बनाएं सोनपुर की तरफ से राहुल देवाशीष आदित्य ने एक-एक विकेट लिए।
आज का मैन ऑफ द मैच तरुण कुमार गुप्ता और जितेंद्र कुमार के द्वारा प्रशांत कुमार को दिया गया। आज के हमारे अंपायर वेद प्रकाश और बदरुल जम रहे हैं कंट्री के भूमिका में शहाबुद्दीन और राशिद रहे।



Post Comment