Loading Now
×

राइज कप क्रिकेट सीरीज में श्रीराम खेल मैदान विजयी

पटना, 20 जनवरी। श्रीराम खेल मैदान क्रिकेट ग्राउंड पर राइज कोचिंग आईआईटी द्वारा प्रायोजित राइज कप सीरीज के दूसरे मैच में श्रीराम खेल मैदान ने लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट को चार विकेट से पराजित किया।

टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट ने 20 ओवर में सात विकेट पर 159 रन बनाये। जवाब में श्रीराम खेल मैदान ने 19.3 ओवर में 6 विकेट पर 161 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के विराट को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर

लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट : 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन, रजनीश 45, शिवम 20, आयुष 20, कान्हा 2/30, अनुराग 2/23, बागी 1/3

श्रीराम खेल मैदान : 19.3 ओवर में 6 विकेट पर 161 रन, विराट 70,अंकित 29, यशोदा 23,रिषभ 2/13, शिवम 1/20, विराट 1/9

Post Comment