सीतामढ़ी जिला क्रिकेट लीग मे सोनबरसा ने 6 विकेट से जीता
सीतामढ़ी: जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 25वा जिला स्तरीय क्रिकेट लीग 2024-25 का आयोजन प्रायोजक उर्मिला देवी सदानंद यादव गुरुकुल डिग्री कॉलेज के द्वारा किया जा रहा है। आज का मैच पुपरी बनाम सोनबरसा के बीच खेला गया ।
सोनबरसा ने आज टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया । वही पुपरी पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 8 विकेट खोकर 129 रनों का लक्ष्य रखा । सोनबरसा की तरफ गेंदबाजी करते हुए अनीश राज ने 3,रोहित ने 2 तथा सचिन ने 1 विकेट प्राप्त किया ।
जवाब में उतरी सोनबरसा की टीम ने महज 21.5 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया । सोनबरसा की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सिद्धार्थ ने 62 तथा विकाश ने 40 रनों का योगदान दिया । पुपरी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए विवेक,शुभम,फरहान तथा अंकित ने 1-1 विकेट प्राप्त किया ।
वही इस मैच को सोनबरसा ने 6 विकेट से जीत लिया ।इस मैच के मैंन ऑफ द मैच का पुरस्कार सोनबरसा के सिद्दार्थ को दिया गया । इस मैच के स्कोरर अंकेश कुमार अंपायर विक्रम तथा राजू राउत मौजूद थे । कल का मैच जो कि गुरुकुल डिग्री कॉलेज बनाम भूतही के बीच खेला जाएगा ।



Post Comment