Loading Now
×

यशस्वी शुक्ला के ऑलराउंड प्रदर्शन से Triumphant क्रिकेट अकादमी ईस्ट जोन क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मे 

पटना : ईस्ट जोन क्रिकेट टूर्नामेंट मे आज क्वार्टर फाइनल मुकाबला Triumphant क्रिकेट अकादमी और नेशनल क्रिकेट कोचिंग सेंटर के बीच खेला गया जिसमें Triumphant क्रिकेट अकादमी ने नेशनल क्रिकेट कोचिंग सेंटर को 68 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

Triumphant क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 6 विकेट खोकर 231रन बनाये. जिसमें सब शुक्ला ने शानदार 104 रनों की शताकीय पारी खेली.पर्थ 40 रन बनाया। नेशनल क्रिकेट कोचिंग सेंटर के गेंदबाज हिमांशु कुश और कुमार रंजन ने दो-दो विकेट लिए।

जवाब में उतरी नेशनल क्रिकेट कोचिंग सेंटर की टीम ने 24.4 ओवर में 163 रन ही बना पाई और ऑल आउट हो गयी। टीम के लिए परास ने अर्धशतक 50 रन बनाया। Triumphant के गेंदबाज यशस्वी को तीन राहुल और आदित्य को 2-2 विकेट मिला।

 

Post Comment