Loading Now
×

वैशाली जिला क्रिकेट लीग मे सूरजदेव फाउंडेशन जीता

वैशाली:  जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में बिहार क्रिकेट अकादमी बिदुपुर के मैदान में खेले जा रहे जय निषाद वैशाली जिला क्रिकेट लीग के गुरुवार के मैच वैशाली यूथ फाउंडेशन और सूरजदेव फाउंडेशन के बीच खेले गए मैच में सूरजदेव फाउंडेशन ने वैशाली यूथ फाउंडेशन को 8 विकेट से हराया ।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया । वैशाली यूथ फाउंडेशन के सामी बल्लेबाज हर्षित 17 रन और अमजद जावेद 9 रन बनाकरआउट हुए । माटी कर्म के बल्लेबाज निखिल 10 रन रंजन 12 अभिषेक 21 को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए पूरी टीम 28 ओवर में 112 रन पर ऑल आउट हो गए । सूरज देव फाउंडेशन के तरफ से चंदन 3 विकेट , अभिषेक 2 विकेट, राहुल 1 विकेट , आदित्य 1 विकेट नीतीश 1 विकेट ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सूरजदेव फाउंडेशन के मुकुल 31 रन , आदित्य 35 रन बनाए । स्वराज 12 रन और चंदन 13 रन नॉट आउट के बराबर 21 ओवर में दो विकेट खोकर 113 बनाकर लक्ष्य की प्राप्ति कर ली । वैशाली यूथ फाउंडेशन की तरफ से सौरव रंजन 2 विकेट लिए । सूरजदेव फाउंडेशन के चंदन को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

Post Comment