भोजपुर जिला क्रिकेट लीग मे एसीसी जगदीशपुर 10 विकेट से विजयी
भोजपुर : जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के सीनियर डिवीजन में आज महाराजा कॉलेज के टर्फ विकेट पर एसीसी जगदीशपुर बनाम C.a.b.के बीच मैच प्रातः 10:00 बजे शुरू हुआ ।टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए C.a.b. की टीम ने मात्र 19 ओवर में 80 रन बनाकर आउट हो गई । C.a.b. की तरफ से सचिन ने 22 रन एवं युवराज ने 20 रनों का योगदान किया ।इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंकों में नहीं प्रवेश कर सका। एसीसी जगदीशपुर की तरफ से मोहम्मद फैजान ने सर्वाधिक चार विकेट ,आदित्य ने दो विकेट एवं सुनील आशीष प्रेम ने एक-एक विकेट लिया।
मात्र 80 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसीसी जगदीशपुर की टीम ने बिना कोई विकेट खोए आठ ओवर में जीत के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया ।जगदीशपुर की तरफ से मृत्युंजय ने नाबाद 37 रन एवं आशीष रंजन ने नाबाद 37 रन बनाए ।आज के मैच के मैन ऑफ द मैच मोहम्मद फैजान रहे जिन्होंने पांच ओवर में 28 रन देकर चार विकेट लिया। उन्हें जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज पांडे ने शाहाबाद पारामेडिकल कॉलेज की तरफ से ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। आज के मैच के निर्णायक राकेश एवं अवनीश थे ,स्कोरिंग अमृतोष ने की। मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी खिलाड़ी एवं विभिन्न क्लबोन के पदाधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित थे । इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत को मार रहा है ज्ञानू नदी



Post Comment