Loading Now
×

वैशाली जिला क्रिकेट लीग मे BYC क्लब 3 विकेट से जीता

वैशाली : जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में बिहार क्रिकेट अकादमी बिदुपुर के खेल मैदान में जय नारायण निषाद वैशाली जिला क्रिकेट लीग के शुक्रवार के मैच BYC क्लब और भास्कर फाऊंडेशन के बीच खेले गए मैच में BYC क्लब ने भास्कर फाऊंडेशन को तीन विकेट से हराया ।

टॉस जीत का भास्कर फाऊंडेशन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । सलामी बल्लेबाज सत्यम 3 रन ईशांत 2 रन बनाकर आउट हुए । मध्य क्रम के बल्लेबाज रंजन 40 रन , मनीष 13 रन को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए पूरी टीम 94 रन बनाकर ऑल आउट हो गए । BYC क्लब के तरफ से मुनचुन तीन विकेट संभव दो विकेट आशीष दो विकेट शैलेश प्रकाश दो विकेट और आनंद एक विकेट लिए ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी BYC क्लब के सलामी बल्लेबाज आशीष 24 रन और आनंद 34 रन ने सधी हुए शुरुआत की । प्रकाश 5 रन नॉट आउट और वैभव 7 नॉट आउट के बदौलत 21 ओवर में 7 विकेट खोकर 95 रन बनाकर लक्ष्य की प्राप्ति कर ली । भास्कर फाऊंडेशन के तरफ से अंशु दो विकेट मनीष दो विकेट रंजन दो विकेट लिए । BYC क्लब के अशीष परमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राजीव कुमार द्वारा दिया गया

Post Comment