Loading Now
×

रेखा राय पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में काका इलेवन और दूजरा एफसी विजयी

पटना, 24 जनवरी। पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में स्थानीय संजय गांधी स्टेडियम में खेली जा रही रेखा राय मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में काका इलेवन और दूजरा एफसी ने जीत हासिल की। काका इलेवन एफसी ने गुलजारबाग एफसी को 3-0 से जबकि दूजरा एफसी ने मुसल्लहपुर एफसी को 4-0 से हराया।

पहले मैच में काका इलेवन एफसी ने गुलजारबाग एफसी को 3-0 से हराया। काका इलेवन एफसी की ओर से विक्की राज ने 55वें और रोहन कुमार ने 56वें और 61वें मिनट में गोल किया। पहले हाफ में स्कोर गोलरहित रहा। काका इलेवन एफसी के सन्नी कुमार को पीला कार्ड दिखाया गया। काका इलेवन एफसी के रोहन कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार गोपीनाथ दत्ता ने प्रदान किया। मैच के रेफरी मोहन कुमार, विनोद प्रसाद, सुनील कुमार और अमरजीत कुमार थे।

दूसरे मैच में दूजरा एफसी ने मुसल्लहपुर एफसी को 4-0 से हराया। दूजरा एफसी की ओर से दिव्यांशु ने 13वें, साहिल कुमार ने 15वें और मोहम्मद वसीम ने 20वें और 40वें मिनट में गोल दागा। पहले हाफ में स्कोर दूजरा एफसी 3-0 से आगे था। विजेता टीम के दिव्यांशु को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार आकाश गोस्वामी ने प्रदान किया। मैच के रेफरी अमरजीत कुमार, विनोद प्रसाद, सुनील कुमार और मोहन कुमार थे।

25 जनवरी के मैच

ऊर्जा टर्फएफए बनाम गुलजारबाग एफसी

लोयोला एसएफसी बनाम संभावना एफसी, बाढ़

Post Comment