Loading Now
×

सीए अनुज कुमार मैत्री कप क्रिकेट मे प्रशासन इलेवन खगड़िया विजयी

खगड़िया : सीए अनुज कुमार मैत्री कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का आज मैत्रीपूर्ण मैच प्रशासन इलेवन खगड़िया बनाम सन्हौली लीजेंड इलेवन खगड़िया के बीच खेला गया।कृषि बाजार समिति के खेल मैदान में आज के मैत्री मैच का उद्धाटनकर्ता नगर पालिका खगड़िया की सभापति (चैयरमैन) अर्चना कुमारी जी के कर कमलों के द्वारा उद्धाटन किया गया ।

आज का मैत्री मैच प्रशासन इलेवन खगड़िया टीम बनाम सन्हौली लीजेंड इलेवन खगड़िया टीम के बीच खेला गया । प्रशासन इलेवन खगड़िया टीम के कप्तान सोनू कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिये।

प्रशासन इलेवन खगड़िया टीम पहले बल्लेबाजी करते हुये 16 ओवर में 6 विकेट खोकर 140 रनों का लक्ष्य दिया।      सन्हौली लीजेंड इलेवन खगड़िया लक्ष्य का पीछा करती 16 ओवर में 7 विकेट खोकर 113 रन ही बन सकी। इस प्रकार प्रशासन इलेवन खगड़िया टीम ने 26 रनों से जीत हासिल की। आज के *मैन ऑफ द मैच प्रशासन खगड़िया टीम के निहाल कुमार* आज मैत्रीपूर्ण मैच पुरूस्कार *किशन कश्यप* जी के द्वारा दिये गये।

प्रेसिडेंट इलेवन खगड़िया की ओर से बल्लेबाजी करते हुये निहाल कुमार ने 22 गेंदों पर 49 रन बनाये एवं मानवेंद्र ने 14 गेंदों पर 30 रनों एवं सन्नी ने 18 गेंदों में 17 रनों का योगदान दिये एवं रविकेश 14 गेंदों पर 13 रनों का योगदान दिये और बाबूलाल ने 10 गेंदों पर 10 रनों का योगदान दिये।

सन्हौली लीजेंड इलेवन खगड़िया की ओर से गेंदबाजी करते हुये मोहित आर्यन ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिये एवं अमन कुमार ने 3 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिये और लाल मोहन ने 3 ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट लिये।   

लीजेंड इलेवन खगड़िया की ओर बल्लेबाजी करते हुये अमन कुमार ने 32 गेंद पर 32 रनों योगदान दिये एवं मोहित आर्यन ने 20 गेंदों पर 28 का योगदान दिये एवं सन्नी झा ने 9 गेंदों 12 रनों का योगदान दिये और रवि कुमार ने 18 गेंदों पर 15 रनों का योगदान दिये।

प्रशासन इलेवन खगड़िया की ओर से गेंदबाजी करते हुये निहाल कुमार ने 3 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट लिये एवं बाबूलाल ने 2 ओवर 18 रन देकर 1 और सन्नी ने 4 ओवर में 33 देकर 1 विकेट लिये ।

आज के निर्णायक बिनोद झा और किशन कश्यप थे। स्कोरर- वैभव विशाल एवं सावन और अभिजीत अंनन्द

उद्घोषक- सुमित कुमार, बाबा, मानवेंद्र, रवि कुमार, प्रेम कुमार, और रोहित सिन्हा।

मुख्य अतिथि खगड़िया नगरपालिका के सभापति(चैयरमैन) अर्चना कुमारी, राकेश कुमार सिंह, जितेंद्र, किशन कश्यप, अजय, रोहन, शशिकांत, दीपक, राजा, मोनल, विकास, अमन, सोनू, अंकुर, जयकान्त, और अन्य लोग हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद थे।

कल सुबह 11:00 बजे से 26 जनवरी को फाइनल मैच खगड़िया बनाम सोनपुर रेलवे टीम के बीच खेला जायेगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment