सहरसा जिला क्रिकेट लीग मे फ्रेंडस इलेवन क्रिकेट क्लब जीता
सहरसा : संजीव झा सामाजिक एवं आर्थिक विकास संस्थान द्वारा प्रायोजित एवं सहरसा जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग का आज का मैच फ्रेंडस इलेवन क्रिकेट क्लब एवं कोशी स्मैशर्ष के बीच खेला गया।
कोशी स्मैशर्ष ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लेते हुए फ्रेंडस इलेवन क्रिकेट क्लब को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंडस इलेवन क्रिकेट क्लब ने 30 ओवर में अपने 7 विकेट खोकर अंशु सिंह के नाबाद 65 रन (53 बॉल),प्रणब के 56 रन (52 बाॅल),सत्यम के 40 रन (21 बॉल) एवं प्रिंस के 31 रन (22 बॉल) की सहायता से 252 रन बनाया।

जिसके जवाब मे कोशी स्मैशर्ष ने 26 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर तनिष्क के 50 रन (57 बॉल) , कप्तान वरुण सिंह के 19 रन (21 बॉल) की सहायता से 116 रन ही बना सका। इस प्रकार फ्रेडस इलेवन क्रिकेट क्लब ने कोशी स्मैशर्ष को 136 रनों से पराजित किया।कोशी स्मैशर्ष की ओर से अमित ने 5 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट, रवि रंजन ने 5 ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट तथा फ्रेंडस इलेवन क्रिकेट क्लब की ओर से सचिन ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट,अभिषेक ने 5 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट,सोनु ,अंशु,अनिकेत एवं प्रिंस ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।
आज के मैच मे निर्णायक सुरेंद्र नारायण सिंह एवं उमंग कुमार तथा स्कोरर अंकित एवं सुमित थे। फ्रेंडस इलेवन क्रिकेट क्लब के खिलाडी अंशु सिंह को मैन ऑफ द मैच निर्णायक सुरेंद्र नारायण सिंह एवं उमंग कुमार ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया।
आज के मैच में सहरसा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अखिलेश कुमार झा,उपाध्यक्ष तपन कुमार दे, सचिव विश्वजीत बनर्जी, संयुक्त सचिव गुलनियाज रब्बानी, कोषाध्यक्ष असफहान खान, जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदेव कामत, उपाध्यक्ष मसूद आलम, जिला क्रिकेट संघ पूर्व सचिव बादल कुमार, बिश्वनाथ कुमार, नसीम आलम, कौशिक राज फूल,अविनाश कुमार, नितोष सिंह इत्यादि थे.मैच के सफल संचालन में प्रवेश, प्रिंस, आयुष, राहुल, शिवम, बिट्टू, रहबर, अंकित, अभिनव, अमन, रवि, श्रवण,शीतांशु,हर्ष इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा.



Post Comment