द्वितीय मोहम्मद मुस्तफा भोला जी मेमोरियल टी-20 में गोपालगंज ने मोतिहारी को 9 रनो से हराया।
बेतिया : द्वितीय मोहम्मद मुस्तफा भोला जी मेमोरियल t20 टूर्नामेंट का आज पहला सेमीफाइनल गोपालगंज बनाम पूर्वी चंपारण मोतिहारी के बीच खेला गया जिसमें गोपालगंज ने पूर्वी चंपारण मोतिहारी को 9 रन से पराजित किया।
आज के हमारे अतिथि डॉक्टर आई हक और डॉक्टर आलम रहे, मोतिहारी के कप्तान गौरव सुमन ने टॉस जीत के गेंदबाजी का फैसला लिया गोपालगंज की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 120 रन अपने 10 विकेट गवा के बनाए गोपालगंज के तरफ से प्रियांशु सिंह 41 रन 31 गेंद में बनाए जिसमें दो खूबसूरत चौक और तीन गगन चुम्मी छक्के थे रिंकल 15 रन 9 गेंद में साहिल यादव 15 रन 10 गेंद में मोतिहारी के तरफ से बादल कनौजिया ने चार ओवर में 11 रन देख 3 विकेट अर्जित किया आशुतोष गुप्ता ने तीन ओवर में 13 रन देखकर तीन सफलता अर्जित की फैसल गणी अफान गणी और समीर शेर को एक-एक सफलता प्राप्त हुई।

लक्ष्य का पीछा करते उतारे मोतिहारी 20 ओवर में 111 रन 9 विकेट के नुकसान पर बना सकी गौरव सुमन 22 रन 35 गेंद में और कोई भी बल्लेबाज दहाई आंकड़े को पार नहीं पाया। गोपालगंज की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आमोद यादव ने जो की बिहार के तरफ से रणजी में शिरकत कर चुके हैं चार ओवरों में 22 रन देकर तीन विकेट अर्जित की रिंकल ने चार ओवर में 37 रन देखकर दो विकेट लिया प्रशांत श्रीवास्तव चार ओवर में 35 रन 2 विकेट अर्जित की इस तरह गोपालगंज ने मोतिहारी को नो रनों से हराया और फाइनल में प्रवेश की।
आज का मैन ऑफ द मैच हमारे अतिथि डॉक्टर आई हक और डॉक्टर आलम के द्वारा प्रियांशु सिंह को दिया गया जिन्होंने 41 रन 31 बॉल में बनाएं अंपायर की भूमिका में वेद प्रकाश और बदरुल जम रहे हैं कॉमेंटेटर की भूमिका में मोहम्मद शहाबुद्दीन पीयूष कुमार गुप्ता और राशिद इकबाल रहे और स्कूटर की भूमिका में दीपू यादव और पीयूष कुमार रहे।
कल का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भोला जी 11 फाउंडेशन बेतिया बनाम छपरा के बीच खेला जाएगा सुबह 11:30 बजे बाद रामना मोनार्क के ग्राउंड पे।



Post Comment