Loading Now
×

ईस्ट चम्पारण जिला क्रिकेट लीग: स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी की बड़ी जीत*

ईस्ट चम्पारण : डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन(इसीडीसीए) के तत्वावधान में चल रहे स्व.सत्यदेव प्रसाद स्मृति जिला क्रिकेट लीग मैच के मुकाबले में स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी ने जुलियन क्रिकेट क्लब को 71 रन से करारी शिकस्त दिया।

इसीडीसीए सचिव रवि राज ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राउंड-3 पर हुए मैच में टॉस जितने के बाद पहले बल्लेबाज करते हुए स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी ने नवनीत के 70 रन व मणिकांत के 41 रन की पारी के बदौलत 216/10(30) स्कोर खड़ा किया। जुलियन क्रिकेट क्लब के गेंदबाज राजु ने 5 विकेट व तुषार प्रथम ने 3 विकेट लिए।

जवाब जुलियन क्रिकेट क्लब की टीम सत्यम के 43 रन व अभिनव की 32 रन की पारी के बावजुद 145/10(23.5) के स्कोर तक ही पहुँच पाई। स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी के गेंदबाज मणिकांत व तुषार द्वितीय ने 3-3 विकेट लिया। मैच में हैट्रिक लेने के कारण स्पोर्ट्स क्लब के तुषार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जी. के. स्पोर्ट्स के सौजन्य से वरिष्ठ खिलाड़ी अयाज अहमद व मधुरेन्द्र सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया।मैच में अम्पायर की भूमिका में इब्राहीम लोधी व कुमार राज रहे वही स्कोरर व कन्वेनर क्रमशः प्रभात कुमार व अभिषेक कुमार ‘छोटू’ रहे।

मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि कल ग्राउंड-3 पर इस ग्रुप के आखिरी लीग मुकाबले में न्यू स्टार क्रिकेट क्लब के सामने कनौजिया क्रिकेट एकेडमी की टीम होगी।

मौके पर बीसीए गवरनिंग काउंसिल कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम,इसीडीसीए सचिव रवि राज,संयुक्त सचिव कन्हैया प्रसाद,क्लब प्रतिनिधि अयाज अहमद,खिलाड़ी प्रतिनिधि मधुरेन्द्र कुमार सिंह व ब्यूटी कुमारी, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन व अमित कुमार गुड्डु,संत कुमार,रवि चुटुन,रामप्रकाश सिन्हा इत्यादि की उपस्थिति रही।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment