Loading Now
×

सहरसा जिला क्रिकेट लीग में टाउन क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से जीता

सहरसा : संजीव झा सामाजिक एवं आर्थिक विकास संस्थान द्वारा प्रायोजित एवं सहरसा जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग का आज का मैच फ्रेंडस इलेवन क्रिकेट क्लब एवं टाउन क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

फ्रेंडस इलेवन क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लेते हुए टाउन क्रिकेट क्लब को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टाउन क्रिकेट क्लब ने अपने 7 विकेट खोकर यशु के 38 रन (49 बॉल),मो साहिल के 63 रन (36 बाॅल),आफताब के 22 रन (9 बॉल) की सहायता से 183 रन बनाया जिसके जवाब मे फ्रेंडस इलेवन क्रिकेट क्लब ने 21 ओवर में अपने 3 विकेट खोकर सुरज के 91 रन (40 बॉल) , अंशु सिंह के नाबाद 50 रन (36 बॉल), प्रिंस के 15 रन (24 बाल) की सहायता से 187 रन बना कर मैच जीत लिया।

इस प्रकार फ्रेडस इलेवन क्रिकेट क्लब ने टाउन क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से पराजित किया। टाउन क्रिकेट क्लब की ओर से शिवम ने 2 ओवर में 11 रन देकर 1 विकेट,आफताब ने 5 ओवर में 35 रन देकर 1 विकेट तथा फ्रेंडस इलेवन क्रिकेट क्लब की ओर से सचिन ने 5 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट,सोनु ने 5 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट,अनिकेत ने 1 ओवर 6 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया।

आज के मैच मे निर्णायक सुरेंद्र नारायण सिंह एवं उमंग कुमार तथा स्कोरर शीतांशु एवं बिट्टू थे। फ्रेंडस इलेवन क्रिकेट क्लब के खिलाडी सुरज को मैन ऑफ द मैच निर्णायक सुरेंद्र नारायण सिंह एवं उमंग कुमार ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया।

आज के मैच में सहरसा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अखिलेश कुमार झा,उपाध्यक्ष तपन कुमार दे, सचिव विश्वजीत बनर्जी, संयुक्त सचिव गुलनियाज रब्बानी, कोषाध्यक्ष असफहान खान, जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदेव कामत, उपाध्यक्ष मसूद आलम, जिला क्रिकेट संघ पूर्व सचिव बादल कुमार, बिश्वनाथ कुमार, नसीम आलम, कौशिक राज फूल,अविनाश कुमार, नितोष सिंह इत्यादि थे.मैच के सफल संचालन में प्रवेश, प्रिंस, आयुष, राहुल, शिवम, बिट्टू, रहबर, अंकित, अभिनव, अमन, रवि, श्रवण,शीतांशु,हर्ष इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा.

Previous post

द्वितीय मोहम्मद मुस्तफा भोला जी मेमोरियल टी-20 में गोपालगंज ने मोतिहारी को 9 रनो से हराया।

Next post

रणजी ट्रॉफी: घरेलू मैदान पर चमके आयुष लोहारूका, लेकिन उत्तर प्रदेश के खिलाफ बिहार को मिली हार

Post Comment