सीतामढ़ी जिला क्रिकेट लोग में संतजोसेफ जीता
सीतामढ़ी : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 25वा जिला स्तरीय क्रिकेट लीग 2024-25 का आयोजन प्रायोजक उर्मिला देवी सदानंद यादव गुरुकुल डिग्री कॉलेज के द्वारा किया जा रहा है। आज का मैच सुरसंड बनाम संतजोसेफ के बीच खेला गया ।
संतजोसेफ ने आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । बल्लेबाजी करते हुए 32.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 200 रनों का लक्ष्य रखा संतजोसेफ की तरफ से अक्षय 73 तथा अंशुमान ने 44 रनों का योगदान दिया । सुरसंड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सुभाष और गौरव ने 2-2 विकेट तथा समर,आलोक,राजीव और शफीद ने 1-1 विकेट प्राप्त किया ।

वही जवाब में उतरी सुरसंड की टीम 24.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 150 रन ही बना सकी । सुरसंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए रंजीत ने 35,आलोक 19 और शफीद ने 16 रनों का योगदान दिया । संतजोसेफ की तरफ से गेंदबाजी करते हुए ने राहुल ने 4,आदित्य ने 3 तथा आर्यन ने 1 विकेट लिया । वही इस मैच को संतजोसेफ की टीम ने 50 रनों से जीत लिया ।
इस मैच के मैंन ऑफ द मैच का पुरस्कार संतजोसेफ के अक्षय को दिया गया । इस मैच के स्कोरर अंकेश कुमार अंपायर ओम प्रकाश तथा साहिल मौजूद थे । कल का मैच जो कि एम जे वाई एस बनाम राइजिंग स्टार के बीच खेला जाएगा ।



Post Comment