Loading Now
×

बेगूसराय जिला अंडर – 19 क्रिकेट लीग का हुआ आगाज।

  • बछवारा और बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की टीम विजई

बेगूसराय:  जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग का आज उद्घाटन मुकाबला 2 मैदानो पर खेला गया।यह मुकाबला ग्रीन पार्क उलाव के मैदान पर डंडारी क्रिकेट क्लब और बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब ने डंडारी क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से पराजित किया।बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग में डंडारी क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया निर्धारित 35 ओवर में 6 विकेट पर 216 रन बनाएं डंडारी क्रिकेट क्लब की ओर से युवराज ने 100 और प्रिय रंजन ने 54 रन का योगदान दिया.

बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की ओर से मानसराज, और मो सलमान और सौरव ने 1 -1 विकेट प्राप्त किया जवाब में बल्लेबाजी करनी उतरी बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की टीम ने 26 ओवर में 3 विकेट पर 220 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया डंडारी क्रिकेट क्लब की ओर से शुभम ने 2 विकेट और ऋषि राज ने 1 विकेट प्राप्त किया बेगूसराय नगर के मानस राज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश के द्वारा प्रदान किया गया। मैच के निर्णायक के रूप में अबू बकर और विश्वजीत थे

 

वहीं पर दूसरा मुकाबला तेघड़ा ब्लॉक के मैदान पर बछवाड़ा क्रिकेट क्लब और बरौनी क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया बरौनी क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया बल्लेबाजी करने उतरी बछवारा क्रिकेट क्लब की टीम ने 30 ओवर में 3 विकेट पर 231 रन बनाएं बछवारा क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक स्कोर गौतम ने 88 रन और आर्यन पोद्दार ने 47 रनों का योगदान दिया बरौनी क्रिकेट क्लब की ओर से दिलखुश और बसंत ने 1-1

विकेट प्राप्त किया जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बरौनी क्रिकेट क्लब की टीम ने 28 ओवर में 155 रनों पर पूरी टीम सिमट गई बरौनी क्रिकेट क्लब की ओर से युग ने 55 रन और श्रेयांश राज ने 24 रनों का योगदान दिया वहीं पर गेंदबाजी करती हुई बछवारा क्रिकेट क्लब की और से परमानंद ने 3 विकेट और अंकित कुमार ने 2 विकेट प्राप्त किए इस तरह बछवारा क्रिकेट क्लब ने बरौनी क्रिकेट क्लब को 76 रनों से पराजित किया मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बछवाड़ा क्रिकेट क्लब के गौतम कुमार को दिया गया।वही बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग का उद्घाटन बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया इस अवसर पर बेगूसराय जिला के संघ के उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार संयुक्त सचिव बंटी कुमार कोषाध्यक्ष निगम कुमारी विश्वजीत कुमार धीरज कुमार पप्पू सत्यम कुमार दिलजीत कुमार सहित कई लोग मौजूद थे। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि आज से बेगूसराय जिले के तीन मैदान पर जिला अंडर-19 के लीग मैच खेले जाएंगे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment