Loading Now
×

वैशाली जिला क्रिकेट लीग में डीएनएस क्लब 47 रनो से जीता

वैशाली:  जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में बिहार क्रिकेट एकेडमी विदुपुर के खेल मैदान में खेले जा रहे मंगवार के मैच महुआ क्रिकेट क्लब और डीएनएस क्लब के बीच खेले गए मैच में डीएनएस क्लब 47 रन से जीत दर्ज कर ली ।

टॉस जीतकर पहले महुआ क्रिकेट क्लब ने पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी डीएनएस क्लब के सलामी बल्लेबाज पशुराम 0 रन पहले ही गेंद पर आउट हो गए । दूसरे सलामी बल्लेबाल अंकित 7 रन बनाए । मध्यक्रम के बल्लेबाज प्रिंस 27 रन , सोनू 21 रन और खुराना 19 नॉट आउट के पारी के बदौरत 25 ओवर में 8 विकेट खो कर 158 रन बनाए । महुआ के तरफ से राजा 3 विकेट , अभिषेक 2 विकेट , कौशल 1 विकेट छोटू 1 विकेट लिए ।

लक्ष्य के पीछा करने उतरी महुआ के ईशान 0 रन , गोलू 8 रन सचिन 11 रन अभिषेक 18 रन और रौशन 14 रन बनाए । पूरी टीम 25 ओवर में सभी विकेट खो कर 111 रन ही बना पाई। डीएनएस क्लब के तरफ से ऋषभ 4 विकेट , बादल 2 विकेट वैभव 2 विकेट , और नीतीश गुल्ली 1 विकेट लिए । डीएनएस क्लब के ऋषभ को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment