ईस्ट चम्पारण जिला क्रिकेट लीग: इंडियन एकेडमी अरेराज की बड़ी जीत
ईस्ट चम्पारण: डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन(इसीडीसीए) के तत्वावधान में चल रहे स्व. प्रदीप नंदन शर्मा स्मृति जिला क्रिकेट लीग ए डिवीजन ग्रुप-बी के मैच में इंडियन एकेडमी अरेराज ने चम्पारण क्रिकेट क्लब को 102 रन से करारी शिकस्त दिया।
इसीडीसीए सचिव रवि राज ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राउंड-2 पर हुए मैच में टॉस जितने के बाद पहले बल्लेबाज करते हुए इंडियन क्रिकेट एकेडमी ने रौनक के 93 रन व दीपांशु के 30 रन की पारी के बदौलत 200/9(30) स्कोर खड़ा किया। चम्पारण क्रिकेट क्लब के गेंदबाज आयान व आकाश ने 2-2 विकेट लिए।

जवाब में चम्पारण क्रिकेट क्लब की टीम आकाश के 29 रन व चंदन की 14 रन की पारी के बावजुद सिर्फ 98/10(24) के स्कोर तक ही पहुँच पाई। इंडियन एकेडमी अरेराज के गेंदबाज शाहिद ने 4 विकेट व प्रत्यक्ष ने 2 विकेट लिया। मैच में उत्कृष्ट बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए इंडियन एकेडमी अरेराज के रौनक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जी. के. स्पोर्ट्स के सौजन्य से महिला खिलाड़ी प्रीती कुमारी द्वारा दिया गया।मैच में अम्पायर की भूमिका में इब्राहीम लोधी व कुमार राज रहे वही स्कोरर व कन्वेनर क्रमशः विवेक कुमार व फैसल गनी रहे।
मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि ग्राउंड-2 पर हवाईअड्डा क्रिकेट क्लब व यंग एलेवन एकेडमी तथा ग्राउंड-3 पर रक्सौल क्रिकेट क्लब व स्पोर्ट्स क्लब एकेडमी के बीच मैच खेला जाएगा।
मौके पर बीसीए गवरनिंग काउंसिल कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम,इसीडीसीए सचिव रवि राज,संयुक्त सचिव कन्हैया प्रसाद,क्लब प्रतिनिधि अयाज अहमद,खिलाड़ी प्रतिनिधि मधुरेन्द्र कुमार सिंह व ब्यूटी कुमारी, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन व अमित कुमार गुड्डु,संत कुमार,रवि चुटुन,रामप्रकाश सिन्हा इत्यादि की उपस्थिति रही।



Post Comment