Loading Now
×

सहरसा जिला क्रिकेट लोग में इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब 6 विकेट से जीता

सहरसा : संजीव झा सामाजिक एवं आर्थिक विकास संस्थान द्वारा प्रायोजित एवं सहरसा जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग का आज का मैच इलेवन ब्रदर्स क्रिकेट क्लब एवं इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए इलेवन ब्रदर्स क्रिकेट क्लब ने 26 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर आयुष के 30 रन (54 बॉल),शुभम के 20 रन (17 बाॅल),नीतीश के 18 रन (27 बॉल) सहायता से 142 रन बनाया जिसके जवाब मे इलेवन स्टार ने 25•3 ओवर में 4 विकेट खोकर दर्श राज के 25 रन (21 बॉल) ,सोनु के 28 रन (41 बॉल), अमन के 45 रन (55 बाल) की सहायता से 146 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस प्रकार इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब ने इलेवन ब्रदर्स को 6 विकेट से पराजित किया।

इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब ओर से करण ने 6 ओवर में 35 रन देकर 4 विकेट,शिवम ने 5 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट तथा प्रिंस ने 5 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया जबकि इलेवन ब्रदर्स क्रिकेट क्लब की ओर से बादल ने 6 ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट,सुमित ने 4 ओवर में 14 रन देकर 1 विकेट,रवि ने 4 ओवर मे 31 रन देकर 1 विकेट,प्रिंयांशु ने 4 ओवर में 39 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया।

आज के मैच मे निर्णायक मनोहर कुमार एवं उमंग कुमार तथा स्कोरर अभिषेक एवं बिट्टू थे। इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब के खिलाडी करण को मैन ऑफ द मैच निर्णायक मनोहर कुमार ने दिया ।

आज के मैच में सहरसा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अखिलेश कुमार झा,उपाध्यक्ष तपन कुमार दे, सचिव विश्वजीत बनर्जी, संयुक्त सचिव गुलनियाज रब्बानी, कोषाध्यक्ष असफहान खान, जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदेव कामत, उपाध्यक्ष मसूद आलम, जिला क्रिकेट संघ पूर्व सचिव बादल कुमार, बिश्वनाथ कुमार, नसीम आलम, कौशिक राज फूल,अविनाश कुमार, नितोष सिंह इत्यादि थे.मैच के सफल संचालन में प्रवेश, प्रिंस, आयुष, राहुल, शिवम, बिट्टू, रहबर, अंकित, अभिनव, अमन, रवि, श्रवण,शीतांशु,हर्ष इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा.

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment