सीतामढ़ी जिला क्रिकेट लीग में राइजिंग स्टार 3 विकेट से जीता
सीतामढ़ी: जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 25वा जिला स्तरीय क्रिकेट लीग 2024-25 का आयोजन प्रायोजक उर्मिला देवी सदानंद यादव गुरुकुल डिग्री कॉलेज के द्वारा किया जा रहा है ।
आज का मैच राइजिंग स्टार बनाम एम जे वाई एस के बीच खेला गया । एम जे वाई एस ने आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 8 विकेट खोकर 134 रनों का लक्ष्य रखा एम जे वाई एस की तरफ से रौनक ने 31,रितेश रोहित 20 और शिवम् ने 18 रनों का योगदान दिया । राइजिंग स्टार की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मुकुल और केशव ने 3-3 विकेट लिए ।
वही जवाब में उतरी राइजिंग स्टार के की टीम 33 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया । राइजिंग स्टार की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए राजेश ने 21,रोहित 23 तथा कृषि ने 20 रनों का योगदान दिया । एम जे वाई एस की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रितेश ने 4,शान ने 2 तथा गौतम ने 1 विकेट प्राप्त किया । वही इस मैच को राइजिंग स्टार ने 3 विकेट से जीत लिया ।
इस मैच के मैंन ऑफ द मैच का पुरस्कार राइजिंग स्टार के मुकुल को दिया गया । इस मैच के स्कोरर अंकेश अंपायर सुंदरम तथा साहब अली मौजूद थे । कल का मैच जो कि सुरसंड बनाम भूतही के बीच खेला जाएगा ।



Post Comment