वैशाली जिला क्रिकेट लोग में बीवाईसी क्लब जीता
वैशाली : जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में बिहार क्रिकेट अकादमी बिदुपुर के खेल मैदान में बुधवार के मैच एसडी क्लब और बीवाईसी क्लब के बीच खेले गए मैच में बीवाईसी क्लब 20 रन से जीत दर्ज की ।
टॉस जीतकर बीवाईसी क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । बीवाईसी क्लब के सलामी बल्लेबाज आनंद 7 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे सलामी बल्लेबाज आशीष परमार 91 रन की शानदार पारी खेले। मध्यक्रम के बल्लेबाज संभव 31 रन संदेश 13 रन के बदौलत निर्धारित 30 ओवर में 7 विकेट खो कर 172 रन बनाए । एसडी क्लब के अभिषेक 4 विकेट , पवन 1 विकेट , जितेंद्र 1 विकेट लिए ।

लक्ष्य के पीछा करने उतरी एसडी क्लब के सलामी बल्लेबाज रौशन 2 , आशीष 0 रन बनाकर आउट हो गए । मध्यक्रम के बल्लेबाज हिमांशु 30 रन , आदित्य 50 रन और आकाश 27 रन बनाए पूरी टीम निर्धारित 30 ओवर में 9 विकेट खो कर 151 रन बनाए । बीवाईसी क्लब के तरफ से संदेश 2 विकेट , आशीष 1 विकेट , संभव 1 विकेट आनंद राय 1 विकेट लिए । बीवाईसी क्लब के अशीष परमार को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच आ गया । आज के मैच के अंपायर रंजीत कुमार एवं ऋतिक कुमार थे



Post Comment