बेगूसराय जिला क्रिकेट लीग में साहेबपुर कमाल और तेघरा की टीम विजयी ।
बेगूसराय: जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग का मुकाबला मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब और साहेबपुर कमाल क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया वही दूसरा लीग मैच बरौनी क्रिकेट क्लब और तेघड़ा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।
ग्रीन पार्क उलाव में मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब और साहेबपुर कमाल क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया जिसमें साहेबपुर कमाल की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया वही बल्लेबाजी करने उतरी मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब की टीम ने 30 ओवर में 10 विकेट खोकर 201 रन बनाएं मटिहानी क्रिकेट क्लब की ओर से सौरव ने 52 और शिवम राज ने 27 रन बनाए वहीं साहेबपुर कमाल की ओर से सुधांशु 3 विकेट और आयुष सोनी 2 विकेट प्राप्त किया।

जवाब में उतरी साहेबपुर कमाल की टीम ने 27 ओवर में 6 विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य 202 रन बनाकर इस मैच को जीत लिया इसके उपरांत साहेबपुर कमाल की टीम ने मटिहानी ग्रामीण को 4 विकेट से पराजित किया।साहेबपुर कमाल की ओर से आफताब हसन ने 65 रन तथा मो रिहान ने 54 रन बनाएं मटिहानी क्रिकेट क्लब की ओर से हिमांशु ने 2 विकेट और अविनाश ने 2 विकेट प्राप्त किया।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मृत्युंजय कुमार विरेश के द्वारा आफताब हसन को दिया गया मैच के मुख्य निर्णायक के रूप में अबू बकर और विश्वजीत थे ऑनलाइन स्कोरिंग के रूप में रामकुमार थे।
वहीं पर दूसरे मुकाबले में तेघड़ा ब्लॉक के मैदान पर तेघड़ा क्रिकेट क्लब और बरौनी क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया जिसमें बरौनी क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया

बल्लेबाजी करनी उतरी तेघरा क्रिकेट क्लब की टीम ने 30 ओवर में 7 विकेट पर 208 रन बनाएं तेघड़ा क्रिकेट क्लब के ओर से हैप्पी 95 रन और अमर सिंह 27 रन बनाए बरौनी की ओर से सर्वाधिक आसिफ खान 3 विकेट और दिलखुश ने 2 विकेट प्राप्त किया।
जवाब में बल्लेबाजी करनी उत्तरी बरौनी क्रिकेट क्लब के टीम ने 28 ओवर में 10 विकेट पर 146 रन ही बना सकी बरौनी क्रिकेट क्लब की ओर से सोनू आनंद ने 38 और युग में 26 रन बनाया तेघड़ा क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए केशव ने 3 विकेट और अभय ने 3 विकेट प्राप्त किया। इसके उपरांत तेघरा ने बरौनी को 62 रनों से पराजित किया मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार तेघरा क्रिकेट क्लब के हैप्पी को दिया गया।
इस मैच का विधिवत उद्घाटन बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार संयुक्त सचिव बंटी कुमार कोषाध्यक्ष निगम कुमारी रामकुमार विश्वजीत कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे।



Post Comment