Loading Now
×

बेगूसराय जिला क्रिकेट लीग: आफताब हसन 118 रन,जयंत गौतम 134रन और शुभ ने 111 रनों की पारी खेली

  • साहेबपुर कमाल और बेगूसराय क्रिकेट क्लब की टीम विजय ।
  • आफताब हसन 118 जयंत गौतम 134 और शुभ ने 111 रनों की पारी खेली

बेगूसराय : जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग का मुकाबला बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब और साहेबपुर कमाल क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।वही दूसरा लीग मुकाबला बेगूसराय क्रिकेट क्लब और दिनकर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया ।

ग्रीन पार्क उलाव में साहेबपुर कमाल क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया साहेबपुर कमाल क्रिकेट क्लब की टीम ने 35 ओवर में 9 विकेट पर 299 रन बनाएं साहेबपुर कमाल के आफताब हसन 118 और शुभ ने 111 रनों का योगदान दिया बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से देवराज 4 विकेट और आयुष पासवान ने 2 विकेट प्राप्त किया।

जवाब में उतरी बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की टीम ने 35 ओवर में 9 विकेट पर 213 रन ही बना सकी बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से सचिन कुमार 94 और देवराज 42 रन बनाए गेंदबाजी करते हुए साहेबपुर कमाल की ओर से सूरज और हिमांशु ने 3-3 विकेट प्राप्त किए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आफताब हसन को दिया गया । मैच के मुख्य निर्णायक के रूप में अबू बकर और विश्वजीत थे ऑनलाइन स्कोरिंग के रूप में रामकुमार थे।

वहीं दूसरा मुकाबला बेगूसराय क्रिकेट क्लब और दिनकर क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया जिसमें बेगूसराय क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 38 ओवर में 10 विकेट पर 253 रन बना पाई बेगूसराय क्रिकेट क्लब की ओर से जयंत गौतम ने 130 रन और मोहम्मद मुकर्रम ने 22 रनों का योगदान दिया दिनकर क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए शनदयाल ने 3 विकेट तथा आयुष चौधरी और अविनाश ने 2-2 विकेट प्राप्त किए जवाब में बल्लेबाजी करनी उतरी दिनकर क्रिकेट क्लब की टीम 40 ओवर में 7 विकेट पर 247 रन बना पाई दिनकर क्रिकेट क्लब की ओर से हिमांशु 85 रन और पुष्पम 48 रन बनाए बेगूसराय क्रिकेट क्लब की ओर से अनिकेत 2 विकेट और जयंत ने 2 विकेट प्राप्त किया मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जयंत गौतम को दिया गया।

इस मैच का विधिवत उद्घाटन बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार संयुक्त सचिव बंटी कुमार कोषाध्यक्ष निगम कुमारी रामकुमार विश्वजीत कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे।

Post Comment