सीतामढ़ी जिला क्रिकेट लीग में राइजिंग स्टार 7 विकेट से जीता
सीतामढ़ी: जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 25वा जिला स्तरीय क्रिकेट लीग 2024-25 का आयोजन प्रायोजक उर्मिला देवी सदानंद यादव गुरुकुल डिग्री कॉलेज के द्वारा किया जा रहा है ।
आज का मैच बाजपट्टी बनाम राइजिंग स्टार के बीच खेला गया । बाजपट्टी ने आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । बल्लेबाजी करते हुए 24.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 94 रनों का लक्ष्य रखा। बाजपट्टी की तरफ से पंकज ने 17 , विपुल ने 17 और नवीन ने 19 रनों का योगदान दिया । राइजिंग स्टार की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मुकुल ने 4,केशव, आदित्य और कृषि ने 2-2 विकेट लिए ।

वही जवाब में उतरी राइजिंग स्टार की टीम महज 12.3 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया । राइजिंग स्टार की तरफ से रबी भूषण ने 56 और सक्षम ने 17 रनों का योगदान दिया । बाजपट्टी तरफ से गेंदबाजी करते हुए जेपी,निशांत और संतोष ने 1-1 विकेट प्राप्त किया ।
वही इस मैच को राइजिंग स्टार ने 7 विकेट से जीत लिया । इस मैच के मैंन ऑफ द मैच का पुरस्कार राइजिंग स्टार के मुकुल रंजन को दिया गया । इस मैच के स्कोरर नंदनी तथा अंपायर ओम आर्यन और ओम प्रकाश मौजूद थे । कल का मैच जो कि हेलेंस बनाम आर ओ एस के बीच खेला जाएगा ।



Post Comment