सहरसा जिला क्रिकेट लीग में कोशी स्मैशर्ष ने एन आई सी सी को 3 विकेट से पराजित किया
सहरसा : संजीव झा सामाजिक एवं आर्थिक विकास संस्थान द्वारा प्रायोजित एवं सहरसा जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग का आज का मैच कोशी स्मैशर्ष एवं एन आई सी सी सीटानाबाद के बीच खेला गया।
एन आई सी सीटानाबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए एन आई सी सी सीटानाबाद ने 35 ओवर के मैच में 22•5 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर मनीष के 43 रन (44 बॉल),फरहान के 39 रन (28 बाॅल),गोलु के 20 रन (14 बॉल) की सहायता से 151 रन बनाया।

जिसके जवाब मे कोशी स्मैशर्ष ने 30•3 ओवर में 7 विकेट खोकर विशाल के 52 रन (79 बॉल) ,अभिषेक के 20 रन (23 बॉल), केशव के नाबाद 18 रन (24 बाल) की सहायता से 155 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस प्रकार कोशी स्मैशर्ष ने एन आई सी सी को 3 विकेट से पराजित किया।
एन आई सी सी सीटानाबाद की ओर से जफर ने 7 ओवर में 1 मेडन रखते हुए 29 रन देकर 5 विकेट,इरफान एवं रोनक ने 1-1 विकेट प्राप्त किया जबकि कोशी स्मैशर्ष की ओर से कृष्ण मोहन ने 5 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट,शितांशु ने 5 ओवर में 51 रन देकर 2 विकेट,प्रशांत ने 5 ओवर मे 34 रन देकर 2 विकेट,अजीत ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट,अमित ने 2 ओवर में 2 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया।
आज के मैच मे निर्णायक मनोहर कुमार एवं उमंग कुमार तथा स्कोरर हर्ष एवं बिट्टू थे। कोशी स्मैशर्ष के खिलाडी विशाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बीसीए पेनल के निर्णायक मनोहर कुमार एवं उमंग कुमार ने संयुक्त रूप से दिया ।
आज के मैच में सहरसा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अखिलेश कुमार झा,उपाध्यक्ष तपन कुमार दे, सचिव विश्वजीत बनर्जी, संयुक्त सचिव गुलनियाज रब्बानी, कोषाध्यक्ष असफहान खान, जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदेव कामत, उपाध्यक्ष मसूद आलम, जिला क्रिकेट संघ पूर्व सचिव बादल कुमार, बिश्वनाथ कुमार, नसीम आलम, कौशिक राज फूल,अविनाश कुमार, नितोष सिंह इत्यादि थे.मैच के सफल संचालन में प्रवेश, प्रिंस, आयुष, राहुल, शिवम, बिट्टू, रहबर, अंकित, अभिनव, अमन, रवि, श्रवण,शीतांशु,हर्ष इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा.



Post Comment