Loading Now
×

स्व नीरज झा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के द्वितीय संस्करण का आगाज 14 फरवरी से

मधुबनी : आज मधुबनी जिला क्रिकेट संघ द्वारा प्रस्तुत स्व नीरज झा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के द्वितीय संस्करण का आगाज आज टूर्नामेंट समिति के अध्यक्ष सुभाष झा के द्वारा प्रेस वार्ता करके कर दी गयी है।

आज मिथिला वाटिका विवाह भवन के हॉल में मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष चंडेश्वर मिश्रा, उपाध्यक्ष मिहिर चंद्र झा, सचिव काली चरण, पूर्व तदर्थ समिति के अध्यक्ष ओंकार नाथ झा, अनिल कुमार और टूर्नामेंट आयोजन समिति के अध्यक्ष सुभाष झा की उपस्थिति में दिनाँक 14 फरवरी 2025 से 23 फरबरी 2025 तक उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बेलाही के मैदान पर आयोजित की जायेगी।

ये टूर्नामेंट 30 – 30 ओवरों का खेला जाएगा। टूर्नामेंट उजले गेंद और रंगीन ड्रेस में खेला जायेगा और इस टूर्नामेंट में प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच के रूप में पारितोषिक के साथ कप, मैन ऑफ द सीरीज, बेहतरीन बल्लेबाज, बेहतरीन गेंदबाज, बेहतरीन विकेट कीपर और जिला के उभरता क्रिकेट खिलाड़ी का पुरस्कार स्वरूप पारितोषिक के साथ कप प्रदान कर दिया जायेगा। साथ ही टूर्नामेंट के विजेता और उप विजेता को भी पुरस्कार स्वरूप पारितोषिक के साथ कप प्रदान किया जायेगा।

Post Comment