Loading Now
×

वैशाली जिला क्रिकेट लीग में विजय स्पोर्ट्स ने चन्दन इलेवन को 8 विकेट से हराया

वैशाली : जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में बिहार क्रिकेट एकेडमी बिदुपुर के खेल मैदान में शुक्रवार के मैच चंदन इलेवन और विजय स्पोर्ट्स के बीच खेले गए मैच में विजय स्पोर्ट्स ने चन्दन इलेवन को 8 विकेट से हराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चंदन इलेवन के सलामी बल्लेबाज इलियास 7 रन और विजय 20 रन बना कर आउट हुए । मध्यक्रम के बल्लेबाज रौशन 10 रन को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए पूरी टीम 20 ओवर में सभी को विकेट होकर 75 रन ही बनाएं । विजय स्पोर्ट्स के तरफ से कार्तिक 6 विकेट आदित्य 3 विकेट चांद 1 विकेट लिए ।

लक्ष्य के पीछा करने उतरी विजय स्पोर्ट्स के सलामी बल्लेबाज अनिकेत 4 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए । दूसरे सलामी बल्लेबाज अनुज 27 नॉट आउट और प्रणव 22 नॉट आउट के पारी के बदौलत 14 ओवर में दो विकेट खोकर 77 रन बनाकर लक्ष्य की प्राप्ति कर ली । चंदन इलेवन के तरफ से प्रांशु दो विकेट लिए । विजय स्पोर्ट्स के कार्तिक कृष्ण को मैन ऑफ द मैच से अंपायर रंजीत कुमार द्वारा नवाजा गया ।

आज के मैच के निर्णायक के भूमिका में रंजीत कुमार एवं रितिककुमार थे जिला लीग के मैच अब इंटरमीडिएट परीक्षा के बाद कराए जाएंगे

Post Comment