बेगूसराय जिला क्रिकेट लीग : बेगूसराय क्रिकेट क्लब और मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब की टीम विजयी
बेगूसराय : जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग का मुकाबला बेगूसराय क्रिकेट क्लब और बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
बेगूसराय क्रिकेट क्लब पहले बल्लेबाजी करनी उतरी 35 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए बेगूसराय क्रिकेट क्लब की ओर से अभिनव 40 रन और राजमणि 34 रनों का योगदान दिया बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए कप्तान अश्विनी ने 5 विकेट और अंकित और प्रियांशु ने 2-2 विकेट लिया।

बल्लेबाजी करनी उतरी बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की टीम ने 35 ओवर में 10 विकेट पर 126 रन बना पाई बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की ओर से मानसराज 24 रन और प्रियांशु 23 रन बनाएं गेंदबाजी करते हुए बेगूसराय क्रिकेट क्लब की ओर से राजमणि 3 विकेट और हर्ष कुमार और हर्ष वर्मा 2-2 विकेट लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राजमणि को दिया गया।
वहीं पर ग्रीन पार्क उलाव मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब और बरौनी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें मटिहानी नगर टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 4 विकेट पर 323 रन बनाएं मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब की ओर से युवराज ने 110 रन बनाए आशीष ब्राह्मण ने 86 और कप्तान परसुन ने 64 रनों का योगदान दिया वहीं पर गेंदबाजी करते हुए बरौनी क्रिकेट क्लब की ओर से आदर्श ने 2 विकेट और हर्ष राज 1 विकेट प्राप्त किया।
जवाब में बल्लेबाजी करनी उतरी बरौनी क्रिकेट क्लब की टीम बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 8 विकेट पर 176 रन बनाए बरौनी क्रिकेट क्लब की ओर से युग 41 रन और मो आशिक खान 33 रन बनाए मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब की ओर से कप्तान प्रसून ने 2 विकेट और ऋषि ने 1 विकेट प्राप्त किया मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रसून को दिया गया।
इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश संयुक्त सचिव बंटी कुमार कोषाध्यक्ष निगम कुमारी विश्वजीत कुमार राम कुमार अबू बकर शाहिद अख्तर राम विनीत शरण सहित कई लोग मौजूद थे। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि कल भी बेगूसराय जिले के तीन मैदान के ऊपर बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग का मुकाबला खेला जाएगा।



Post Comment