पूर्वी चम्पारण जिला क्रिकेट लीग: क्रिकेट एकेडमी ऑफ मोतिहारी 11 रन से विजयी
ईस्ट चम्पारण : डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन(इसीडीसीए) के तत्वावधान में चल रहे स्व. प्रदीप नंदन शर्मा स्मृति जिला क्रिकेट लीग ए डिवीजन ग्रुप-बी के मैच में क्रिकेट एकेडमी ऑफ मोतिहारी ने स्पोर्ट्स क्लब एकेडमी को 11 रन से हरा दिया।
इसीडीसीए सचिव रवि राज ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राउंड-3 पर हुए मैच में टॉस जितने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिकेट एकेडमी ऑफ मोतिहारी ने उज्ज्वल के 29 रन व सिद्धार्थ के 20 रन की पारी के बदौलत 116/10(25.4) स्कोर खड़ा किया। स्पोर्ट्स क्लब एकेडमी के गेंदबाज प्रिंस व प्रियांशु ने 3-3विकेट लिए।

जवाब में स्पोर्ट्स क्लब एकेडमी की टीम प्रिंस के 23 रन व कैश की 17 रन की पारी के बावजूद 105/10(27.4) के स्कोर तक ही पहुँच सकी। क्रिकेट एकेडमी ऑफ मोतिहारी के गेंदबाज सचिन ने 5 विकेट व अभिमन्यु ने 2 विकेट लिया।
मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए क्रिकेट एकेडमी ऑफ मोतिहारी के खिलाड़ी सचिन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जी. के. स्पोर्ट्स के सौजन्य से दिया गया।मैच में अम्पायर की भूमिका में वेदप्रकाश व कुमार राज रहे वही स्कोरर व कन्वेनर क्रमशः प्रभात कुमार व अभिषेक कुमार छोटू रहे।
मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि आगे के लीग मैच 4 फरवरी से खेले जाएंगे जहाँ ग्राउंड-2 पर हवाईअड्डा क्रिकेट क्लब व इंडियन क्रिकेट एकेडमी तथा ग्राउंड-3 पर रक्सौल क्रिकेट क्लब व क्रिकेट एकेडमी ऑफ मोतिहारी के बीच मैच खेला जाएगा।
मौके पर बीसीए गवरनिंग काउंसिल कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम,इसीडीसीए सचिव रवि राज,संयुक्त सचिव कन्हैया प्रसाद,क्लब प्रतिनिधि अयाज अहमद,खिलाड़ी प्रतिनिधि मधुरेन्द्र कुमार सिंह व ब्यूटी कुमारी, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन व अमित कुमार गुड्डु,संत कुमार,रवि चुटुन,रामप्रकाश सिन्हा इत्यादि की उपस्थिति रही।



Post Comment