Loading Now
×

सहरसा जिला क्रिकेट लीग में टाउन क्रिकेट क्लब ने कोशी स्मैशर्ष को 2 विकेट से पराजित किया

सहरसा : संजीव झा सामाजिक एवं आर्थिक विकास संस्थान द्वारा प्रायोजित एवं सहरसा जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग का आज का मैच टाउन क्रिकेट क्लब एवं कोशी स्मैशर्ष के बीच खेला गया।

कोशी स्मैशर्ष ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए कोशी स्मैशर्ष ने 28•5 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर तनिष्क के 64 रन (50 बॉल),रविरंजन के 14 रन (21 बाॅल),वरूण एव॔ कृष्ण मोहन के 13 -13 रन की सहायता से 158 रन बनाया।

जिसके जवाब मे टाउन क्रिकेट क्लब ने 26•4 ओवर में 8 विकेट खोकर साफिन के नाबाद 44 रन (35 बॉल) ,अविनाश के 24 रन (18 बॉल), येशु के 15 रन (20 बाल) की सहायता से 160 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस प्रकार टाउन क्रिकेट क्लब ने कोशी स्मैशर्ष को 2 विकेट से पराजित किया।

टाउन क्रिकेट क्लब की ओर से मो साहिल ने 5•5 ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट,बबलु ने 6 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट,अनिकेत एवं शिवम ने 1-1 विकेट प्राप्त किया जबकि कोशी स्मैशर्ष की ओर से कृष्ण मोहन ने 6 ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट,प्रशांत ने 2 ओवर मे 20 रन देकर 1 विकेट,अजीत ने 3 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट,अमित ने 5 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट प्राप्त किया।

आज के मैच मे निर्णायक मनोहर कुमार एवं उमंग कुमार तथा स्कोरर हर्ष एवं बिट्टू थे। टाउन क्रिकेट क्लब के खिलाडी साफिन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बीसीए पेनल के निर्णायक मनोहर कुमार एवं उमंग कुमार ने संयुक्त रूप से दिया ।

आज के मैच में सहरसा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अखिलेश कुमार झा,उपाध्यक्ष तपन कुमार दे, सचिव विश्वजीत बनर्जी, संयुक्त सचिव गुलनियाज रब्बानी, कोषाध्यक्ष असफहान खान, जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदेव कामत, उपाध्यक्ष मसूद आलम, जिला क्रिकेट संघ पूर्व सचिव बादल कुमार, बिश्वनाथ कुमार, नसीम आलम, कौशिक राज फूल,अविनाश कुमार, नितोष सिंह इत्यादि थे.मैच के सफल संचालन में प्रवेश, प्रिंस, आयुष, राहुल, शिवम, बिट्टू, रहबर, अंकित, अभिनव, अमन, रवि, श्रवण,शीतांशु,हर्ष इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा.

Post Comment