रेखा राय मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग का फाइनल मुकाबला कल
पटना, 1 फरवरी। पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में स्थानीय संजय गांधी स्टेडियम में खेली जा रही रेखा राय मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग का ग्रैंड फाइनल मुकाबला 2 फरवरी यानी रविवार को खेला जायेगा।
फाइनल में पटना एकेडमी और स्पोर्टिंग एफसी की टीमें आमने-सामने होंगे। मुकाबला दोपहर 2 बजे से खेला जायेगा। इस अवसर पर जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में भाग लेने वाली सभी टीमों के सचिव को पूर्व महापौर श्याम बाबू राय के द्वारा सम्मानित किया जायेगा।

फाइनल सह पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर पटना फुटबॉल संघ के पदाधिकारियों समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे।



Post Comment