Loading Now
×

सीतामढ़ी जिला क्रिकेट लीग में संतजोसेफ ने 6 विकेट से जीता

सीतामढ़ी : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 25वा जिला स्तरीय क्रिकेट लीग 2024-25 का आयोजन प्रायोजक उर्मिला देवी सदानंद यादव गुरुकुल डिग्री कॉलेज के द्वारा किया जा रहा है ।

आज का मैच भूतही बनाम संतजोसेफ के बीच खेला गया । भूतही ने आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । बल्लेबाजी करते हुए 27.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 160 रनों का लक्ष्य रखा। भूतही की तरफ से रवि नंदन ने 54 ,ऋषभ ने 43 रनों का योगदान दिया । संतजोसेफ की तरफ से गेंदबाजी करते हुए राहुल ने 4,अक्षय ने 3 तथा देव,आदित्य और आर्यन ने 1-1 विकेट लिए ।

वही जवाब में उतरी संतजोसेफ की टीम महज 29.1 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया । संतजोसेफ की तरफ से देव राज ने 41 और अक्षय 28,और अंशुमान ने 19 रनों का योगदान दिया । भूतही की तरफ से गेंदबाजी करते हुए तुषार मिश्रा ने 2 और रूपेश ने 1 विकेट प्राप्त किया । वही इस मैच को संतजोसेफ ने 6 विकेट से जीत लिया ।

इस मैच के मैंन ऑफ द मैच का पुरस्कार संतजोसेफ के राहुल को दिया गया । इस मैच के स्कोरर नंदनी तथा अंपायर ओम आर्यन और ओम प्रकाश मौजूद थे । कल का मैच जो कि आर ओ एस बनाम बैरगनिया के बीच खेला जाएगा ।

Post Comment