मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग में विशाल का शतक,भारती क्लब जीता
- विशाल राज और कुणाल किशोर ने खेली शानदार पारी।
- विशाल राज ने खेली शतकीय पारी बनाए 102 रन।
- कुणाल किशोर ने भी खेली 74 रनों की शानदार पारी।
- विशाल राज हुए मैन ऑफ द मैच।
- गायत्री क्रिकेट क्लब को 94 रनों से हराया।

मुजफ्फरपुर: जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनियर जिला क्रिकेट लीग के अंतिम मैच में भारती क्लब ने गायत्री क्रिकेट क्लब को 94 रनों से हराकर जिला क्रिकेट लीग का खिताब बरकरार रखा है।
आज स्थानीय पुलिस लाइन के मैदान में गायत्री क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर भारती क्लब को पहले बल्लेबाजी करने को आमंत्रित किया जिसमें भारती क्लब ने निर्धारित 25 ओवरों के मैच में 5 विकेट खोकर 249 रन रन बनाए।भारती क्लब के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान विशाल राज ने 49 गेंदों में शानदार 102 रनों की शतकीय पारी खेली जिसमें छः गगनचुंबी छक्के एवं 12 चौके लगाए वही कुणाल ने एक छक्के एवं 12 चौके की मदद से शानदार 74 रन बनाए जबकि रवि ने 22 एवं आदित्य 15 रन बनाकर नाबाद रहे।

गेंदबाजी में गायत्री क्रिकेट क्लब के तरफ से अंकित झा ने 1,अमर ने 1,रंजन ने 1 एवं मनीष ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
जबाव में गायत्री क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 25 ओवर में सभी विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी जिसमें विशाल राज ने 34,मनीष ने 27,नवीन ने 23,अंकित झा ने 15,अभिजीत ने 11 एवं पंकज ने 10 रन बनाए।गेंदबाजी में भारती क्लब के तरफ से विशाल राज ने 2,देवाशीष ने 2,अंकित ने 2,राहुल किशोर ने 1,सैफ ने 1एवं चंद्र प्रकाश ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
आज के मैन ऑफ द मैच भारती क्लब के कप्तान विशाल राज को दिया गया।आज के अंपायर रवि कुमार एवम सन्नी वर्मा थे वही स्कोरर अभिषेक कुमार थे



Post Comment