भोजपुर जिला क्रिकेट लीग के रोमांचक मुकाबले में जूनियर बॉयज क्रिकेट क्लब एक रन से विजयी
भोजपुर : जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन में आज स्टूडेंट 11 क्रिकेट क्लब ब्लू बनाम जेबीसीसी के बीच मैच प्रातः 10:00 बजे महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर शुरू हुआ।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जूनियर बॉयज की टीम ने 27 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाएं ।जूनियर बॉयज की तरफ से कुणाल ने सर्वाधिक 35 रन, विवेक ने 17 रन ,ऋषभ ने 15 रन और विवेक यथार्थ ने नाबाद 19 रनों का योगदान किया। स्टूडेंट 11 ब्लू की तरफ से गेंदबाजी करते हुए वरुण एवं मोहित ने दो-दो विकेट तथा कनिष्क, अर्जुन और अश्वनी को एक-एक विकेट मिला ।

132 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टूडेंट 11 ब्लू की पूरी टीम 30 ओवर में 131 रन ही बना सकी और यह मैच एक रन से हार गई। स्टूडेंट 11 ब्लू की तरफ से संतोष ने सर्वाधिक 53 रन बनाए ।वरुण राज ने 13 रन, अर्जुन ने 13 रन तथा शुभम ने 11 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंकों में नहीं प्रवेश कर सका। जूनियर बॉयज की तरफ से गेंदबाजी करते हुए परमजीत एवं अभिषेक ने तीन-तीन विकेट तथा विवेक यथार्थ ने दो विकेट लिए।
इस प्रकार जूनियर बॉयज क्रिकेट क्लब ने यह मैच एक रनों से जीत लिया ।आज के मैच के मैन ऑफ द मैच विवेक यथार्थ को उनके शानदार ऑलराउंड परफॉर्मेंस के कारण शाहाबाद पारामेडिकल कॉलेज की तरफ से सीनियर पत्रकार आशुतोष पांडे द्वारा दिया गया।
आज के मैच के निर्णायक जिला पैनल के सागर तिवारी एवं गुलशन कुमार थे ,स्कोरिंग अमृतोष ने की। मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी, सीनियर खिलाड़ी एवं लीग संयोजक आकाश कुमार उपस्थित रहे। कल का मैच सीनियर डिवीजन में अवेंजर क्रिकेट क्लब ग्रीन बनाम C.a.b ग्रीन के बीच प्रातः 9:00 बजे महाराजा कॉलेज की तरफ विकेट पर होगा। इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय (ज्ञानू )ने दी।



Post Comment