ईस्ट चम्पारण जिला क्रिकेट लीग:क्रिकेट एकेडमी ऑफ मोतिहारी व इंडियन क्रिकेट एकेडमी विजयी
ईस्ट चम्पारण : डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन(इसीडीसीए) के तत्वावधान में चल रहे स्व. प्रदीप नंदन शर्मा स्मृति जिला क्रिकेट लीग ए डिवीजन ग्रुप-बी के मैच में क्रिकेट एकेडमी ऑफ मोतिहारी ने रक्सौल क्रिकेट एकेडमी को 6 विकेट व इंडियन क्रिकेट एकेडमी अरेराज ने हवाईअड्डा क्रिकेट वल्ब को 136 रन से हरा दिया।
इसीडीसीए सचिव रवि राज ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राउंड-3 पर हुए मैच में टॉस जितने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए रक्सौल क्रिकेट एकेडमी ने एजाज के 29 रन व रवि के 24 रन की पारी के बदौलत 94/10(21.5) स्कोर खड़ा किया। क्रिकेट एकेडमी ऑफ मोतिहारी के गेंदबाज सचिन व अभिमन्यु ने 3-3विकेट लिए।

जवाब में क्रिकेट एकेडमी ऑफ मोतिहारी की टीम केशव के 27 रन व राफे की 17 रन की पारी के बदौलत 95/4(17.1) का स्कोर बनाकर मैच जीत लिया। रक्सौल क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज संजय व दिनेश्वर ने 1-1 विकेट लिया। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए क्रिकेट एकेडमी ऑफ मोतिहारी के खिलाड़ी सचिन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जी. के. स्पोर्ट्स के सौजन्य से दिया गया।मैच में अम्पायर की भूमिका में वेदप्रकाश व कुमार राज रहे वही स्कोरर व कन्वेनर क्रमशः प्रभात कुमार व अभिषेक कुमार छोटू रहे।
वही ग्राउंड-2 पर टॉस जीतकर पहले खेलते हुए इंडियन क्रिकेट एकेडमी ने दीपांशु के 58 रन व रौनक के 37 रन के बदौलत 187/10(35) स्कोर खड़ा किया।हवाईअड्डा क्रिकेट क्लब के गेंदबाज आरव ने 5 विकेट व उन्नत ने 2 विकेट लिया।जवाब में हवाईअड्डा क्रिकेट क्लब की टीम इंडियन क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज मैन ऑफ द मैच अमन(4 विकेट) व शाहिद(3 विकेट) के घातक गेंदबाजी के सामने सिर्फ 51/10(19.4) के स्कोर पर सिमट गई।टीम के एकमात्र बल्लेबाज प्रभात(22 रन) सिर्फ दहाई का आँकड़ा छू पाये।मैच में अम्पायर की भूमिका में इब्राहीम लोधी व शत्रुधन कुमार रहे।वही स्कोरर की भूमिका में विवेक कुमार व फैसल गनी रहे।
मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि कल ग्राउंड-2 पर नेहरु क्रिकेट एकेडमी व चम्पारण क्रिकेट क्लब और ग्राउंड-3 पर राजाबाजार क्रिकेट एकेडमी व एम जे के सुगौली की टीम आमने-सामने होगी।
मौके पर बीसीए गवरनिंग काउंसिल कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम,इसीडीसीए सचिव रवि राज,संयुक्त सचिव कन्हैया प्रसाद,क्लब प्रतिनिधि अयाज अहमद,खिलाड़ी प्रतिनिधि मधुरेन्द्र कुमार सिंह व ब्यूटी कुमारी, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन व अमित कुमार गुड्डु,संत कुमार,रवि चुटुन,रामप्रकाश सिन्हा इत्यादि की उपस्थिति रही।



Post Comment