सीतामढ़ी जिला क्रिकेट लीग में हेलेंस ने 129 रनों से जीता
सीतामढ़ी : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 25वा जिला स्तरीय क्रिकेट लीग 2024-25 का आयोजन प्रायोजक उर्मिला देवी सदानंद यादव गुरुकुल डिग्री कॉलेज के द्वारा किया जा रहा है ।
आज का मैच बैरगनिया बनाम हेलेंस के बीच खेला गया । हेलेंस ने आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 7 विकेट खोकर 252 रनों का लक्ष्य रखा। वही तात्या नंदन 103,साहिल 34 तथा विकाश मिश्रा ने 35 रनों का योगदान दिया । बैरगनिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए विशाल ने 2 तथा सर्वर,रवि,अनिकेत,कृतम और राजा ने 1-1 विकेट लिए ।

वही जवाब में उतरी बैरगनिया की टीम 28.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी । बैरगनिया के बल्लेबाज ऋषि ने 52 तथा सर्वर अली ने 15 रनों का योगदान दिया । हेलेंस की तरफ से गेंदबाजी करते हुए समीर ने 5,उज्ज्वल 3 तथा पवन और तात्याने 1-1 विकेट प्राप्त किया ।वही इस मैच को हेलेंस ने 129 रनों से जीत लिया ।
इस मैच के मैंन ऑफ द मैच का पुरस्कार हेलेंस के तात्या नंदन को दिया गया । इस मैच के स्कोरर नंदनी तथा अंपायर अंकेश झा और राजू राऊत मौजूद थे । कल का मैच जो कि पुपरी बनाम मेजरगंज के बीच खेला जाएगा ।



Post Comment