Loading Now
×

सहरसा जिला क्रिकेट लीग में एन आई सी सी सीटानाबाद ने फ्रेडस इलेवन सीसी को 3 विकेट से जीता

सहरसा : संजीव झा सामाजिक एवं आर्थिक विकास संस्थान द्वारा प्रायोजित एवं सहरसा जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग का आज का मैच फ्रेडस इलेवन क्रिकेट क्लब एवं एन आई सी सी सीटानाबाद के बीच खेला गया।

एन आई सी सीटानाबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए फ्रेडस इलेवन क्रिकेट क्लब को आमंत्रित किया।पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंडस क्रिकेट एलेवन क्रिकेट क्लब ने 21•4 अपने सभी विकेट खोकर अभिषेक के 38 रन (29 बॉल),सत्यम के 16 रन (28 बाॅल) की सहायता से 73 रन बनाया।

जिसके जवाब मे एन आई सी सीटानाबाद ने 12•1 ओवर में 7 विकेट खोकर फरहान के 16 रन (16 बॉल) ,नीतीश के 42 रन (28 बॉल) की सहायता से 74 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस प्रकार एन आई सी सी सीटानाबाद ने फ्रेडस इलेवन क्रिकेट क्लब को 3 विकेट से पराजित किया।

एन आई सी सी सीटानाबाद की ओर से जफर ने 6 ओवर में 14 रन देकर 1 विकेट,इरफान ने 6 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट, तोकीर ने 6 ओवर मे 19 रन देकर 3 विकेट, आरिज ने 2•4 ओवर मे 9 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया जबकि फ्रेंडस इलेवन की ओर से अभिषेक ने 2•1 ओवर में 2 रन देकर 3 विकेट,पुरूस्कर ने 3 ओवर में 11 रन देकर 3 विकेट,अनंत ने 4 ओवर मे 27 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया।

आज के मैच मे निर्णायक मनोहर कुमार एवं उमंग कुमार तथा स्कोरर अंकित एवं आयुष थे। फ्रेंडस इलेवन क्रिकेट क्लब के खिलाडी अभिषेक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पुर्व खिलाङी एवं अधिवक्ता राजीव झा ने दिया ।

आज के मैच में सहरसा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अखिलेश कुमार झा,उपाध्यक्ष तपन कुमार दे, सचिव विश्वजीत बनर्जी, संयुक्त सचिव गुलनियाज रब्बानी, कोषाध्यक्ष असफहान खान, जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदेव कामत, उपाध्यक्ष मसूद आलम, जिला क्रिकेट संघ पूर्व सचिव बादल कुमार, बिश्वनाथ कुमार, नसीम आलम, कौशिक राज फूल,अविनाश कुमार, नितोष सिंह इत्यादि थे.मैच के सफल संचालन में प्रवेश, प्रिंस, आयुष, राहुल, शिवम, बिट्टू, रहबर, अंकित, अभिनव, अमन, रवि, श्रवण,शीतांशु,हर्ष इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा.

 

Post Comment