Loading Now
×

कैमूर जिला सीनियर क्रिकेट लीग में मां मुण्डेश्वरी की शानदार जीत। 

कैमूर : जिला सीनियर क्रिकेट लीग का मैच जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में  मां मुण्डेश्वरी सी.सी और भारती स्पोर्ट्स सी.सी के बीच खेला गया।जिसमें मां मुण्डेश्वरी सी सी ने भारती स्पोर्ट्स सी ए को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से हरा दिया।

सुबह  मां मुण्डेश्वरी सी. सी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, पहले बल्लेबाजी करते हुए भारती स्पोर्ट्स के बैटर मां मुंडेश्वरी के गेंदबाजी के समक्ष लचर प्रदर्शन करते हुए 28 ओवरों में ही सभी विकेट गंवाकर 118 रन ही बना पाए जिसमें सुरज प्रसाद 36 रन, संदीप दुबे 31 रन, आयुष शुक्ला 18 रन और राहुल पांडेय ने 13 रन की पारी खेली । मां मुण्डेश्वरी सी सी की ओर गेंदबाजी में निशांत ने 3 विकेट शुभम 2 विकेट और धनेश,गौरव व अजयवीर ने 1-1 विकेट  हासिल किया।

119 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए मां मुण्डेश्वरी सी सी ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए 9.3 ओवर में ही एकमात्र विकेट खोकर 119 रन बनाकर मैच जीत लिया। जिसमें सरफराज ने शानदार अर्धशतक 26 गेंद में नाबाद 63 रन , रंजन चतुर्वेदी 29 रन और अजयवीर ने नाबाद 17 रन बनाए। भारती स्पोर्ट्स सी.सी. की ओर से गेंदबाजी में सुरज ने 1 विकेट अपने नाम किया, निशांत के शानदार गेंदबाजी 3 विकेट के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी दिव्यांग क्रिकेट कै राष्ट्रीय खिलाड़ी श्याम सुंदर जायसवाल ने प्रदान किया ।

मैच में अंपायरिंग सौरव कुमार व अनुभव सिंह तथा स्कोरिंग विक्रम कुमार ने किया।बुधवार को कैमूर क्रिकेट क्लब का मुकाबला भारतीय दीव क्रिकेट क्लब से होगा।

Post Comment