Loading Now
×

सहरसा जिला क्रिकेट लीग में फ्रेंडस इलेवन सीसी व एन.आई सीसी फाइनल में

सहरसा : संजीव झा सामाजिक एवं आर्थिक विकास संस्थान द्वारा प्रायोजित एवं सहरसा जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग का आज दो सेमीफाइनल मैच खेला गया।

पहला मैच एन आई सी सी सीटानाबाद एवं फ्रेडस क्रिकेट एकेडेमी के बीच खेला गया जिसमें एन आई सी सीटानाबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए फ्रेडस क्रिकेट एकेडेमी को आमंत्रित किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंडस क्रिकेट एकेडमी ने अपने सभी विकेट खोकर आयुष के 28 रन (23 बॉल),अंकित के 13 रन (11 बाॅल) की सहायता से 96 रन बनाया जिसके जवाब मे एन आई सी सीटानाबाद ने 11•1 ओवर में 3 विकेट खोकर नितीश के 51 रन (41 बॉल) ,जफर के 21 रन (09 बॉल),साकीब के 16 रन (15 बॉल) की सहायता से 100 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस प्रकार एन आई सी सी सीटानाबाद ने फ्रेडस क्रिकेट एकेडमी को 7 विकेट से पराजित कर फाइनल मे जगह बनाया।

एन आई सी सी सीटानाबाद की ओर से जफर ने 4 ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट, तोकीर ने 4 ओवर मे 13 रन देकर 2 विकेट,आरिज ने 4 ओवर मे 30 रन देकर 2 विकेट,रौनक ने 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट प्राप्त किया जबकि फ्रेंडस क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयुष एवं अंकित ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

आज के मैच मे निर्णायक मनोहर कुमार एवं उमंग कुमार तथा स्कोरर अंकित एवं आयुष थे। एन आई सी सी सीटानाबाद के खिलाडी जफर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बीसीए पेनल अंपायर मनोहर कुमार एवं उमंग कुमार ने संयुक्त रूप से दिया।

दूसरा सेमीफाइनल मैच फ्रेडस इलेवन क्रिकेट क्लब एवं एलेवन स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें फ्रेडस इलेवन क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लेते हुए 4 विकेट के नुकसान पर सुरज के 76 रन (33 बॉल),प्रिंस के 63 रन (51 बाॅल),अनिकेत के 49 रन (28 बाॅल) की सहायता से 217 रन बनाए जिसके जवाब में एलेवन स्टार ने 9 विकेट खोकर अमन के 60 रन (42 बाॅल),प्रिंस के 30 रन (16 बाॅल),सोनु के 16 रन (22 बॉल) की सहायता से 148 रन ही बना सकी।इस प्रकार फ्रेडस इलेवन क्रिकेट क्लब ने एलेवन स्टार को 69 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

फ्रेंडस इलेवन क्रिकेट क्लब की ओर से अनिकेत ने 4 ओवर मे 13 रन देकर 4 विकेट, सचिन ने 4 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट, प्रिंस एवं पुरूस्कर ने 1-1 विकेट प्राप्त किया जबकि इलेवन स्टार की ओर से भवेश ने 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट, रहवर ने 3 ओवर में 17 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया।मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बीसीए पेनल के अंपायर मनोहर कुमार एवं उमंग कुमार ने फ्रेडस इलेवन क्रिकेट क्लब के खिलाङी अनिकेत को दिया गया।

आज के मैच में सहरसा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अखिलेश कुमार झा,उपाध्यक्ष तपन कुमार दे, सचिव विश्वजीत बनर्जी, संयुक्त सचिव गुलनियाज रब्बानी, कोषाध्यक्ष असफहान खान, जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदेव कामत, उपाध्यक्ष मसूद आलम, जिला क्रिकेट संघ पूर्व सचिव बादल कुमार, बिश्वनाथ कुमार, नसीम आलम, कौशिक राज फूल,अविनाश कुमार, नितोष सिंह इत्यादि थे.मैच के सफल संचालन में प्रवेश, प्रिंस, आयुष, राहुल, शिवम, बिट्टू, रहबर, अंकित, अभिनव, अमन, रवि, श्रवण,शीतांशु,हर्ष इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा.

Post Comment